11,000mAh बैटरी और 10,000 निट्स तक डिस्प्ले के साथ Honor X9e Pro लॉन्च, जानें ग्लोबल कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/honor-x9e-pro-launched-globally-11000mah-battery-10000-nits-display-price.jpg

Honor ने अपने नए स्मार्टफोन Honor X9e Pro को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह फोन दो खास फीचर्स के चलते ग्राहकों को ज्यादा पसंद आएगा। क्योंकि इसमें 11,000mAh की बड़ी बैटरी और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया गया है। यही नहीं फोन में 108MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69K रेटिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे Honor X9e Pro 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Honor X9e Pro के स्पेसिफिकेशंस

Honor X9e Pro में 6.8 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक की है। हालांकि, यह 10,000 निट्स ब्राइटनेस पूरी स्क्रीन पर सामान्य उपयोग के दौरान उपलब्ध नहीं होगी। Honor के अनुसार यह HDR वीडियो प्लेबैक के दौरान डिस्प्ले के कुछ हिस्सों में हासिल की जा सकती है।

Honor X9e Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 11,000mAh बैटरी है। इसमें सिलिकॉन-कार्बन एनोड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। कंपनी की लैब टेस्टिंग के अनुसार फोन 164 घंटे से ज्यादा म्यूजिक स्ट्रीमिंग, 35 घंटे तक शॉर्ट वीडियो प्लेबैक और 66 घंटे से ज्यादा सामान्य वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Honor का दावा है कि सामान्य तौर पर रोजाना 6 घंटे इस्तेमाल करने पर बैटरी की हेल्थ 6 साल तक बनी रह सकती है। Honor X9e Pro फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। जिससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Honor X9e Pro फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB के विकल्प मिलते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह MagicOS 10 के साथ Android 16 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए Honor X9e Pro फोन के रियर पैनल पर 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.67 इंच का सेंसर मिलता है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।

Honor X9e Pro को IP69K रेटिंग मिली है। जो पानी और धूल से सुरक्षा देती है। कंपनी का दावा है कि लैब टेस्टिंग में फोन को 100,000 बार तक बार-बार पानी में डुबोकर टेस्ट किया गया है।

Honor X9e Pro की कीमत

Honor X9e Pro को मलेशिया में दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत MYR 1,899 यानी लगभग 44,610 रुपये है। वहीं, 8GB रैम + 512GB स्टोरेज MYR 2,399 यानी लगभग 56,356 रुपये में मिलेगा। फोन को Royal Purple, Reddish Brown, Dawn Gold और Midnight Black कलर में पेश किया गया है।

See Full Specs