Apple के लेटेस्ट iOS 16.2 अपडेट के साथ iPhone को मिला 5G सपोर्ट, यहां देखें लिस्ट और कैसे करें 5G एक्टिवेट

लेटेस्ट iOS 16.2 अपडेट के साथ iPhone 12 सीरीज, iPhone 13 सीरीज और iPhone 14 सीरीज के साथ-साथ iPhone SE 2022 को 5G का अपडेट मिल चुका है।

Join Us icon
Highlights

  • Apple ने iPhones के लिए लेटेस्ट iOS 16.2 अपडेट रिलीज कर दिया है।
  • लेटेस्ट अपडेट के साथ कंपनी के iPhone को 5G का सपोर्ट मिल गया है।
  • यहां जानें किन iPhone को मिला 5G सपोर्ट और कैसे करें एक्टिवेट।

Apple ने iOS 16.2 अपडेट कर दिया है। करीब एक महीने पहले कंपनी ने इसका बीटा वर्जन पेश किया था। नए अपडेट के साथ iPhone के 5G का सपोर्ट भी मिल गया है। 5G सपोर्ट के साथ लेटेस्ट iOS 16.2 अपडेट के साथ नए फीचर फी मिले हैं। यहां हम आपको 5G सपोर्ट करने वाले iPhones की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको iPhone में 5G कैसे एक्टिवेट करें इसकी जानकारी दे रहे हैं।

iOS 16.2: 5G सपोर्ट करने वाले iPhones की लिस्ट

लेटेस्ट iOS 16.2 अपडेट के साथ iPhone में 5G नेटवर्क मिलना शुरू हो चुका है। नए अपडेट के साथ iPhone 12 सीरीज, iPhone 13 लाइनअप और iPhone 14 लाइनअप को 5G सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। इसके साथ ही ऐप्पल के बजट iPhone SE 2022 को भी 5G सपोर्ट मिल चुका है। यहां हम आपको लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

iPhone 12 mini
iPhone 12
iPhone 12 Pro
iPhone 12 Pro Max
iPhone 13 mini
iPhone 13
iPhone 13 Pro
iPhone 13 Pro Max
iPhone 14
iPhone 14 Plus
iPhone 14 Pro
iPhone 14 Pro Max
iPhone SE 2022

iPhone में 5G एक्टिवेट कैसे करें

iPhone 12 सीरीज़ के बाद से सभी मॉडल को iOS 16.2 अपडेट के साथ 5G का सपोर्ट मिल गया है। भारत में Airtel और Jio अपने अपने यूज़र्स को 5G ऑफ़र कर रहे हैं। यहाँ हम आपको iOS 16.2 अपडेट को इंस्टॉल करने के साथ-साथ 5G इनेबल करने के बारे में स्टेप-बाई-स्टेप जानकारी दे रहे हैं।

ios

  • सबसे पहले अपने iPhone में सेटिंग ऐप ओपन करें।
  • सेटिंग में आपको General (जनरल) ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • जनरल ऑप्शन में आपको ‘Software Update’ ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगली स्क्रीन में iOS 16.2 Update दिखाई देगा। यहां आपको ‘Download & Install’ पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको इंस्टॉल (Install) पर टैप करना है।
  • iPhone को iOS 16.2 अपडेट को इंस्टॉल करने से ध्यान रखें कि आपका डिवाइस कम से कम 80 प्रतिशत चार्ज होना चाहिए।

iPhone में 5G इनेबल करने के तरीका

iPhone में iOS 16.2 इंस्टॉल होने के बाद डिवाइस रिबूट कर लें। इसके बाद आप आइफ़ोन में 5G इनेबल कर पाएंगे।

स्टेप 1 : सबसे पहले iPhone में ‘Settings’ ऐप ओपन करें।
स्टेप 2 : सेटिंग ऐप में ‘Cellular’ ऑप्शन पर जाएं।

iphone-5g-1
स्टेप 3 : अब आपको ‘Cellular Data Options’ पर टैप करना है।

iphone-5g-2
इसके बाद ‘Voice & Data’ सेटिंग में ‘5G Auto’ या ‘5G On’ ऑप्शन को चुनना है।

iphone-5g-3

सेटिंग में बदलाव के साथ ही iPhone को 5G सिग्नल मिलने लगेंगे और आपको नेटवर्क बार के साथ 5G का सिंबल देखने को मिलेगा।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here