Android फोन ऑन नहीं हो रहा है, स्क्रीन ब्लैक है तो करें ये उपाय

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/How-to-Fix-Black-Screen-on-Android-Phone.jpg

अगर आपका Android फोन या टैबलेट अचानक ब्लैक स्क्रीन दिखा रहा है और कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कई बार यह समस्या सॉफ्टवेयर या बैटरी की वजह से होती है, जिसे आप घर पर ही ठीक कर सकते हैं। अगर आपके एंड्रॉयड फोन या टैबलेट में इस तरह की समस्या आ रही है, तो इस आर्टिकल में हमने कुछ आसन तरीके बताए हैं, जिन्हें आप फोन को सर्विस सेंटर पर ले जाने से पहले ट्राई कर सकते हैंः

फोन को रीस्टार्ट करें

कई बार ऐसा होता है कि Android फोन फ्रीज हो जाता है, स्क्रीन काली पड़ जाती है और कोई भी बटन काम नहीं करता है। फोन कभी-कभी ‘ऑफ’ स्थिति में भी फ्रीज हो सकता है? ऐसे मामलों में फोन को रीस्टार्ट करने से आपको मदद मिल सकती है।

चार्जिंग से जुड़ी समस्या ठीक करें

कभी-कभी समस्या सिर्फ इसलिए होती है, क्योंकि बैटरी पूरी तरह खत्म हो चुकी होती है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपने चार्जिंग केबल और एडेप्टर को किसी दूसरे फोन में लगाकर जांचें कि वे सही से काम कर रहा है या नहीं। अगर फोन का चार्जर ठीक हैं, तो अपने फोन के चार्जिंग पोर्ट में धूल, गंदगी या कुछ अटका तो नहीं है, यह चेक करें। वैसे, पोर्ट को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है कंप्रेस्ड एयर स्प्रे का इस्तेमाल करना। साफ करने के बाद फोन को फिर से चार्ज करें और कुछ देर इंतजार करें।

बैटरी की जांच करें

अगर फोन अब भी ऑन नहीं हो रहा है, तो समस्या बैटरी से जुड़ी हो सकती है। ज्यादातर फोन या टैबलेट की बैटरी कुछ सालों के बाद कमजोर होने लगती है। इसके अलावा, फोन का पानी में गिरना, बार-बार गिरना या ज्यादा गर्म वाली जगह में रहना बैटरी को खराब कर सकती है।

डैमेज की जांच करें

कई बार फोन के ऑन न होने की वजह Power बटन का फंसना या खराब होना भी हो सकती है। Power बटन को थोड़ा जोर से दबाकर देखें कि कोई रिएक्शन हो रहा है या नहीं। अगर बटन फंसा हुआ या बिल्कुल रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है, तो उसे रिपेयर या रिप्लेस करवाना पड़ेगा। एक और संभावना है कि फोन चालू तो हो रहा हो, लेकिन स्क्रीन खराब होने के कारण कुछ दिखाई न दे रहा हो। इसे जांचने के लिए Power बटन को 30 सेकंड तक दबाकर रखें ताकि फोन स्टार्ट हो सके। फिर दो मिनट तक इंतजार करें। इसके बाद किसी दूसरे फोन से अपने नंबर पर कॉल करें। अगर फोन रिंग करता है, तो समस्या आपकी स्क्रीन में है। ऐसे में फोन के कंपनी सर्विस सेंटर में जाकर स्क्रीन रिप्लेस करवा सकते हैं।

कंप्यूटर से ट्रबलशूट करें

अगर फोन चार्ज नहीं हो रहा या ऑन नहीं हो रहा है, तो आप कंप्यूटर की मदद से उसे फोर्स ऑन करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

सेफ मोड में बूट करें

Android में Safe Mode की स्थिति में सिर्फ सिस्टम ऐप्स ही चलते हैं। अगर आपका फोन किसी खराब ऐप के कारण ऑन नहीं हो रहा है, तो Safe Mode मदद कर सकता है। फोन को ऑन करते समय Power बटन दबाए रखें और तुरंत Volume Down और Power बटन को एकसाथ दबाएं।

अगर फोन Safe Mode में चालू हो जाता है, तो इसका मतलब है कि कोई थर्ड-पार्टी ऐप दिक्कत कर रहा है। अब Settings > Apps में जाकर हाल ही में इंस्टॉल किए गए ऐप्स को एक-एक करके अनइंस्टॉल करें और फिर फोन को रीस्टार्ट करें।

अंत में फैक्ट्री रीसेट करें

अगर फोन बार-बार ब्लैक स्क्रीन दिखा रहा है, तो Factory Reset करने से सॉफ्टवेयर की समस्या खत्म हो सकती है। मगर ध्यान रखें कि Factory Reset करने से फोन का सारा डाटा डिलीट हो जाता है, इसलिए जरूरी फाइल्स का बैकअप बना लें।

फिर Settings > General management > Reset > Factory data reset और Reset बटन पर टैप करें। अगर फोन ऑन नहीं हो रहा है, तो Recovery Mode में जाकर फैक्ट्री रीसेट करें।

ब्लैक स्क्रीन होने के कारण

Android फोन की स्क्रीन ब्लैक हो जाती है, तो इसके कई कारण हो सकता हैः

ब्लैक स्क्रीन की समस्या से कैसे बचें

Android ब्लैक स्क्रीन की समस्या से बचाव किया जा सकता है और इससे समय और परेशानी दोनों बचती हैं। कुछ आदतें आपके फोन को ठीक से चलाने में मदद कर सकती हैं।

अगर ऊपर दिए सभी उपायों के बाद भी आपका Android फोन ऑन नहीं हो रहा है, तो संभव है कि फोन में हार्डवेयर से जुड़ी कोई समस्या हो। ऐसे में किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन से संपर्क करें या अपने फोन के ब्रांड के सर्विस सेंटर में दिखाएं।

सवाल- जवाब (FAQs)

मेरा Android फोन चालू नहीं हो रहा है और स्क्रीन ब्लैक है, सबसे पहले क्या करूं?

सबसे पहले Power बटन को 10–30 सेकंड तक दबाकर फोन को पावर ऑन करें। अगर फिर भी ऑन नहीं होता है, तो फोन को चार्जर से जोड़ें और कम से कम 15–30 मिनट तक चार्ज होने दें।

क्या खराब चार्जर या केबल की वजह से फोन ऑन नहीं हो सकता है?

हां, कई बार खराब चार्जिंग केबल या एडैप्टर की वजह से फोन को पर्याप्त पावर नहीं मिलती है। हमेशा किसी दूसरे सही चार्जर से जांच कर लें कि समस्या चार्जर में है या फोन में।

अगर फोन में लाइट या बैटरी आइकन नहीं दिख रहा है तो क्या करें?

अगर चार्जिंग लगाने पर कोई लाइट या बैटरी आइकन नहीं दिखता है, तो संभव है कि बैटरी पूरी तरह डेड हो चुकी है। फोन को 30 मिनट चार्ज करें, अगर तब भी रिस्पॉन्स नहीं मिले, तो बैटरी बदलवानी पड़ सकती है।

क्या स्क्रीन खराब होने से भी ऐसा लग सकता है कि फोन ऑन नहीं हो रहा?

हां, अगर फोन ऑन हो रहा है लेकिन स्क्रीन खराब है, तो डिस्प्ले पर कुछ नहीं दिखेगा। इसे जांचने के लिए किसी दूसरे फोन से कॉल करें। अगर आपका फोन बजता है, तो स्क्रीन रिपेयर करवानी होगी।

क्या कंप्यूटर से फोन को ऑन किया जा सकता है?

कुछ मामलों में हां। फोन को USB केबल से कंप्यूटर से जोड़ें, 15 मिनट चार्ज करें, फिर केबल को निकालकर दोबारा लगाएं और Power बटन को 5 सेकंड तक दबाएं। कई बार इससे फोन रिस्पॉन्ड करने लगता है।

Safe Mode क्या होता है और इसे क्यों इस्तेमाल करें?

Safe Mode Android का एक ट्रबलशूटिंग मोड है, जिसमें सिर्फ सिस्टम ऐप्स चलते हैं। अगर कोई थर्ड-पार्टी ऐप फोन को ऑन नहीं होने दे रहा है, तो Safe Mode में जाकर उसे हटाया जा सकता है।

मेरा फोन बार-बार ब्लैक स्क्रीन दिखाता है, इसका स्थायी समाधान क्या है?

अगर यह समस्या बार-बार आ रही है, तो Factory Reset सबसे प्रभावी उपाय है। लेकिन इससे पहले सभी डाटा का बैकअप लेना न भूलें, क्योंकि Factory Reset के बाद फोन पूरी तरह रीसेट हो जाता है।

क्या हार्डवेयर की खराबी फोन ऑन नहीं होने का कारण हो सकता है?

हां, अगर पावर बटन, मदरबोर्ड या बैटरी खराब है, तो फोन ऑन नहीं होगा। ऐसे में किसी अधिकृत सर्विस सेंटर या तकनीशियन से संपर्क करें।