
OpenAI ने अपना नया चैटजीपीटी एटलस (ChatGPT Atlas) ब्राउजर लॉन्च किया है, जो इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदलने वाला है। यह कोई आम ब्राउजर नहीं है, बल्कि एक ऐसा AI-पावर्ड स्मार्ट ब्राउजर है, जिसमें हर वक्त ChatGPT आपकी मदद के लिए मौजूद रहेगा। मतलब अब आपको अलग से इसे ओपन की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि Atlas में ही आप चैट कर सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं, रिसर्च कर सकते हैं या फिर कुछ लिखवा सकते हैं। इसमें ChatGPT को सीधे ब्राउजर में जोड़ा गया है ताकि आप सर्च, राइटिंग, शॉपिंग, ईमेल या डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे काम एक ही जगह कर सकें। OpenAI का यह कदम इंटरनेट ब्राउजिंग को और ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। फिलहाल ChatGPT Atlas केवल macOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। आइए जानते हैं ChatGPT Atlas ब्राउजर का उपयोग कैसे कर सकते हैं?
ChatGPT Atlas क्या है?

ChatGPT Atlas एक AI से चलने वाला वेब ब्राउजर है, जो Chrome, Safari, फायरफॉक्स,ऐज जैसे सामान्य ब्राउजर्स से अलग है। यह ब्राउजर ChatGPT की ताकत को सीधे ब्राउजिंग में जोड़ता है, जिससे सर्च करना, जानकारी ढूंढना, लिखना और काम मैनेज करना आसान हो जाता है। Atlas का मकसद इंटरनेट को एक ऐसे वर्कप्लेस में बदलना है, जहां आपका AI असिस्टेंट आपके काम को समझता है, आपकी जरूरतों को याद रखता है और आपके लिए काम को आसान बनाता है। यह सिर्फ वेबसाइट्स दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके कंटेंट को समझने और उस पर काम करने में भी मदद करता है।
Atlas ब्राउजर का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
फिलहाल चैटजीपीटी एटलस सिर्फ Mac यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस ब्राउजर को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है यानी कोई भी Mac यूजर इसे आजमा सकता है, लेकिन इसका खास फीचर जैसे कि Agent Mode केवल ChatGPT के पेड प्लांस (Pro, Plus और Enterprise) वाले यूजर्स को ही मिलेगा। Agent Mode आपके लिए मुश्किल काम, जैसे-बुकिंग या जानकारी ढूंढना अपने आप करता है। OpenAI ने कहा है कि वे जल्द ही Atlas ब्राउजर को iOS, Android और Windows पर लाएंगे, लेकिन अभी इसके लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
ChatGPT Atlas को मुफ्त में कैसे डाउनलोड और उपयोग करें?
एटलस ब्राउजर का उपयोग शुरू करना बहुत आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- स्टेप-1: अपना पसंदीदा ब्राउजर ओपन करें, फिर एड्रेस बार में chatgpt.com/atlas टाइप करें और Enter बटन दबाएं।
- स्टेप-2: अब जो पेज ओपन होगा, उसमें Download for macOS बटन दबाकर इंस्टॉलर डाउनलोड करें।
- स्टेप-3: चूंकि आप ऐप को OpenAI की वेबसाइट से डाउनलोड कर रहे हैं, न कि Mac App Store से, इसलिए इंस्टॉलर को Applications फोल्डर में ले जाएं।
- स्टेप-4: इसके बाद ऐप को लॉन्च करें। फिर अपने ChatGPT अकाउंट से लॉगइन करें और अगर चाहें, तो ब्राउजर से पासवर्ड और हिस्ट्री जैसे डाटा को इंपोर्ट भी कर सकते हैं।
- स्टेप-5: ChatGPT Atlas अब आपसे पूछेगा कि क्या आप ब्राउजर मेमोरी ऑन करना चाहते हैं, जो AI चैटबॉट को पिछली बातचीत, देखे हुए डॉक्यूमेंट को याद रखने और पर्सनल सुझाव देने देता है।
- स्टेप-6: अगर आप ChatGPT Atlas को अपना डिफॉल्ट ब्राउजर बनाते हैं, तो OpenAI सात दिनों के लिए फ्री लिमिट को बढ़ा देता है। Atlas को डिफॉल्ट ब्राउजर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सेटिंग्स> General> Set default को सलेक्ट कर लें। इसके बाद आपके सभी लिंक Atlas ब्राउजर में ओपन होंगे।
Atlas ब्राउजर के टॉप फीचर्स
ChatGPT Atlas कई खास और उपयोगी खूबियों के साथ आता है, जो इसे बाकी ब्राउजर्स से अलग बनाती हैं।
अब हर टैब में ChatGPT
Atlas में हर नया टैब ChatGPT के साथ बातचीत का मौका देता है। आप सवाल पूछ सकते हैं, कोई वेब लिंक डाल सकते हैं या जानकारी ढूंढ सकते हैं। इसमें सर्च, इमेज, वीडियो और न्यूज टैब्स हैं, जहां ChatGPT आपकी मदद करता है। उदाहरण के लिए, अगर आप कोई न्यूज पढ़ रहे हैं, तो आप Atlas से उसका छोटा समरी मांग सकते हैं या उससे जुड़े सवाल पूछ सकते हैं, बिना ChatGPT की वेबसाइट पर जाए।
AI असिस्टेंट
Atlas आपके ओपन हुए टैब्स, वेबपेज और लॉगइन की स्थिति को समझता है (अगर आपने परमिशन दी हो)। यह आपके काम के आधार पर जवाब देता है, जो इसे सामान्य ChatGPT से भी बेहतर बनाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं, तो Atlas आपके पसंदीदा सामान के आधार पर सुझाव दे सकता है या अगर आप जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके ओपन हुए टैब्स के आधार पर सटीक जवाब देता है। OpenAI का कहना है कि Atlas के जवाब ज्यादा पर्सनल और सही होते हैं।
राइटिंग में हेल्प
Atlas उन लोगों के लिए अच्छा है, जो राइटिंग में ChatGPT की मदद लेते हैं। चाहे आप ईमेल लिख रहे हों, Google Docs में काम कर रहे हों, या नौकरी के लिए एप्लीकेशन लेटर बना रहे हों, Atlas का लिखने वाला फीचर आपको टेक्स्ट को और बढ़िया बनाने, टोन बदलने या फिर से लिखने में मदद करता है। आपको टेक्स्ट को कॉपी-पेस्ट करने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह सीधे वेबपेज पर काम करता है, जैसे-अगर आप ईमेल का जवाब दे रहे हैं, तो Atlas उसे प्रोफेशनल या छोटा और बेहतर बना सकता है।
मेमोरी फीचर
Atlas का मेमोरी फीचर आपकी वेब एक्टिविटीज को याद रखता है। यह रियल असिस्टेंट की तरह काम करता है, जो आपके काम को ट्रैक करता है। इससे आपको टैब्स खुले रखने की जरूरत नहीं होती है। उदाहरण के लिए, अगर आपने पिछले हफ्ते कुछ नौकरी की पोस्टिंग्स देखी थीं, तो Atlas उन्हें याद रखेगा और आपके कहने पर दोबारा दिखा सकता है। आप इन मेमोरी को देख, बदल या हटा सकते हैं।
भाषा में कमांड
Atlas में आप रोजमर्रा की भाषा में कमांड दे सकते हैं, जैसे- कल वाला ट्रैवल साइट फिर से ओपन करें या मेरे रेसिपी टैब्स बंद कर दो। यह फीचर आपकी ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को आसान और तेज बनाता है। आपको बुकमार्क या टैब मैनेजर के साथ समय बर्बाद नहीं करना पड़ता है, क्योंकि Atlas आपके लिए यह सब आसानी से करता है।
Agent Mode (प्रीव्यू में)
Agent Mode Atlas का सबसे खास फीचर है, जो अभी केवल ChatGPT Plus, Pro और Business यूजर्स के लिए प्रीव्यू में है। यह फीचर ChatGPT को एक साधारण चैटबॉट से आगे ले जाता है। यह आपके लिए जानकारी ढूंढ सकता है, प्लान बना सकता है, बुकिंग कर सकता है, डॉक्यूमेंट का समरी तैयार कर सकता है या कई टैब्स के बीच काम को अपने आप संभाल सकता है, जैसे- यह आपके लिए रेस्तरां बुकिंग, किराने का सामान ऑर्डर या खरीदारी की तुलना कर सकता है।
प्राइवेसी और कंट्रोल
Atlas में आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें सीक्रेट मोड, मेमोरी कंट्रोल और बच्चों के लिए सेटिंग्स जैसे विकल्प हैं। OpenAI ने कहा है कि आपकी ब्राउजिंग जानकारी का उपयोग AI को ट्रेन करने के लिए नहीं होता है। आप मेमोरी फीचर को कभी भी बंद कर सकते हैं, ताकि आपकी जानकारी पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहे।
Atlas की उपलब्धता
ChatGPT Atlas सभी चैटजीपीटी यूजर्स के लिए Mac पर उपलब्ध है। यह OpenAI की ब्राउजर बाजार में पहली एंट्री है, लेकिन इसका Agent Mode केवल ChatGPT Plus और Pro यूजर्स के लिए है। OpenAI ने बताया है कि वे Atlas को जल्द ही Windows, iOS और Android पर लाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि यह सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो।
ChatGPT Atlas और Perplexity Comet में क्या अंतर है
- ChatGPT Atlas ब्राउजर में सीधे ChatGPT को जोड़ देता है। यह सिर्फ एक छोटा बॉक्स नहीं है, बल्कि ब्राउजर का हिस्सा बन जाता है। Atlas आपके ब्राउजिंग को समझता है और मदद करता है जैसे कि टेक्स्ट का अनुवाद करना, समरी बनाना, ईमेल या डॉक्यूमेंट तैयार करने में मदद करना आदि। यह याद रखता है कि आपने कौन-सा काम किया और वहीं से फिर शुरू करता है। Atlas का उद्देश्य है कि AI आपके काम को और आसान बनाए, वह भी बिना किसी जटिल इंटरफेस या अलग स्क्रीन के।
- वहीं Perplexity Comet सर्च पर ध्यान केंद्रित करता है। यह हर जवाब के लिए लाइव और वेरिफाइड वेब डाटा का इस्तेमाल करता है। Comet लगातार नया डाटा खींचता है और जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करता है। यूजर देख सकते हैं कि जवाब कहां से आया। इसलिए यह रिसर्च, पत्रकारिता और स्टडी जैसे कार्यों के लिए बहुत उपयोगी है।
- Atlas और Comet के बीच फर्क उनके काम करने के तरीके में है। Atlas मुख्य रूप से प्रोडक्टिविटी और ब्राउजर में काम को आसान बनाने पर ध्यान देता है। यह सीधे टेक्स्ट एडिट करना, फॉर्म भरना और रिप्लाई ड्राफ्ट करना संभव बनाता है। वहीं Comet का ध्यान जानकारी की सटीकता और स्रोत पर है। यह ब्राउजर में काम को आसान नहीं बनाता है, लेकिन जानकारी खोजना और सत्यापित करना तेज और भरोसेमंद तरीके से करता है।
- अगर आपका काम ईमेल, ब्लॉग या रिपोर्ट लिखना है, तो Atlas बेहतर है। यह ब्राउजर में ही एटिडिंग और समरी बनाने की सुविधा देता है। वहीं
- अगर आप शोधकर्ता, पत्रकार या स्टूडेंट्स हैं, तो Comet बेहतर है। यह हर जानकारी का स्रोत दिखाता है और डाटा को लगातार रिफ्रेश करता है। Atlas व्यक्तिगत काम के लिए अच्छा है, जबकि Comet टीम और शोध के लिए।
कुल मिलाकर ChatGPT Atlas अनोखा ब्राउजर है, जो इंटरनेट ब्राउजिंग को पूरी तरह बदल सकता है। यह सिर्फ वेबसाइट्स दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके काम को समझता है, आपकी जरूरतों को याद रखता है और जरूरी कामों में आपकी मदद करता है। चाहे आप जानकारी ढूंढ रहे हों, खरीदारी कर रहे हों या लिखने में मदद चाहते हों, Atlas आपके एक्सपीरियंस को स्मार्ट और आसान बनाता है।
सवाल- जवाब (FAQs)
क्या Atlas मुफ्त है?
हां, Atlas ब्राउजर मुफ्त में डाउनलोड और इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके Agent Mode जैसे खास फीचर्स केवल पैसे वाले ChatGPT प्लान्स के लिए हैं।
क्या Atlas दूसरे ब्राउजर्स से बेहतर है?
Atlas का ध्यान AI से चलने वाली ब्राउजिंग पर है। यह सामान्य ब्राउजर्स की तुलना में ज्यादा व्यक्तिगत और स्मार्ट अनुभव देता है, खासकर उन लोगों के लिए जो ChatGPT इस्तेमाल करते हैं।
क्या मेरी ब्राउजिंग जानकारी सुरक्षित है?
हां, Atlas में प्राइवेसी के लिए सीक्रेट मोड और मेमोरी कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। आपकी जानकारी का उपयोग AI ट्रेनिंग के लिए नहीं होता है और आप मेमोरी को बंद कर सकते हैं।
Agent Mode क्या है?
Agent Mode खास फीचर है, जो आपके लिए मुश्किल काम जैसे बुकिंग, जानकारी ढूंढना या प्लानिंग को अपने आप करता है। यह अभी केवल पेड यूजर्स के लिए प्रीव्यू में है।























