रिलायंस जियो ने बताया तरीका कैसे करें 2जी और 3जी फोन में जियो सिम का उपयोग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/jiofi-1.jpg

रिलायंस जियो की 4जी सर्विस शुरू होने के साथ ही उपभोक्ता यह सवाल करने लगे थे कि क्या इसे 2जी और 3जी फोन पर भी चलाया जा सकता है। अब इस सवाल का जवाब खुद रिलायंस ने दे दिया है। कंपनी ने अपना एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि आप किस तरह से 2जी और 3जी फोन में जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं।

रिलायंस जियो ने अपनी सर्विस लॉन्च करने के साथ ही जियोफाई नाम से वाईफाई डॉन्गल पेश किया था। इस डॉन्गल की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये है और इससे ही आप अपने 2जी या 3जी फोन सहित किसी भी डिवाइस में इंटरनेट चला सकते हैं जिसमें वाईफाई सपोर्ट है।

हाल में जियो ने इस जियोफाई डिवाइस का कई विज्ञापन पेश किया है जिसमें स्पष्ट तौर से लिखा है कि आप अपने 2जी और 3जी फोन में इस डिवाइस से इंटरनेट चला सकते हैं। वहीं आपको बता दूं कि जियोफाई को कनेक्ट करना भी बेहद आसान है। अन्य वाईफाई डॉन्गल की तरह जियोफाई डिवाइस को आॅन करना है और उसके बाद अपने फोन में वाईफाई को आॅन करना है।

वाईफाई आॅन कर वाईफाई नेटवर्क स्कैन करना है। यहां आपको जियोफाई का विकल्प मिलेगा। उसे क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही पासवर्ड मांगा जाएगा। यह पासवर्ड डिवाइस के बॉक्स पर या फिर डिवाइस में कहीं अंदर लिखा होगा। फोन में जियोफाई का पासवर्ड डालते ही आपका काम हो जाएगा। आप आराम से अपने फोन में इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।

​इंटरनेट वाला यह डॉन्गल बेहद छोटा है और आसानी से आपके पॉकेट में आने में सक्षम है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि 1,999 रुपये के इस डिवाइस पर भी आप 31 मार्च 2017 तक मुफ्त में जियो सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। आपको हर रोज 1जीबी 4जी डाटा मुफ्त मिलेगा और यदि इससे ज्यादा का डाटा चाहते हैं तो 51 रुपये में 1जीबी डाटा पा सकते हैं। इसमें कमी सिर्फ यह कही जा सकती है कि आप वोएलटीई कॉल नहीं कर सकते लेकिन जियो की स​भी ऐप्स और सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।