दो फोन में इस्तेमाल करें एक ही WhatsApp अकाउंट, जानें कैसे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/Dual-Whatsapp.jpg

क्या आप जानते हैं कि अब आप चार डिवाइस पर एक साथ एक ही नंबर के व्हाट्सएप अकाउंट को चला सकते हैं। जी हां, कंपैनियन मोड की मदद से यूजर्स एक साथ चार डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं और उन सभी में चैट हिस्ट्री को सिंक भी कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि एक ही नंबर से दो मोबाइल में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए कंपैनियन मोड को कैसे एक्टिव करें, तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी काम आने वाला है। आइए आगे आपको एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को अलग-अलग डिवाइस पर लिंक करने और बाद में उन्हें अनलिंक करने की जानकारी देते हैं।

एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को दो मोबाइल फोन से कैसे लिंक करें

कंपैनियन मोड (companion mode) Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि आप ऐपल आईफोन और किसी भी एंडरॉयड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे हमने एंडरॉयड डिवाइस में इस फीचर को यूज करने की जानकारी दी है।

कंपैनियन मोड को ऐसे करें सेटअप