अब WhatsApp पर खुद को ही भेज सकते हैं मैसेज, जानें तरीका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/07/92-Code-Number-WhatsApp-Call-.jpg
Highlights

WhatsApp इंडिया में सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली इंस्टेट मैसेंजिंग ऐप है। अगर कहा जाए कि भारत में जिसके पास स्मार्टफोन है उसके पास व्हाट्सऐप भी मिलेगा, तो यह गलत नहीं होगा। अपने यूजर्स की सुविधा के लिए समय-समय पर नए व एडवांस फीचर्स लेकर आने वाली इस ऐप ने अब नया “Message Yourself” फीचर भी भारत में रोलआउट कर दिया है। इस फीचर में अब व्हाट्सऐप यूजर खुद ही चैट कर सकते हैं तथा टेक्स्ट व मीडिया फाइल शेयर कर सकते हैं। इस फायदेमंद फीचर का यूज़ कैसे किया जाए, इसका पूरा तरीका आप आगे पढ़ सकते हैं।

WhatsApp पर कैसे करें खुद से ही Chat :-

 

WhatsApp Message Yourself के फायदे

व्हाट्सऐप का ‘मैसेज योरसेल्फ’ फीचर एक तरह का मल्टी डिवाइस सपोर्ट है। यह फीचर पिछले साल 2022 में ही भारतीय बाजार में उतार दिया गया था जो अब नई अपडेट के साथ हर Android व iOS वर्ज़न पर उपलब्ध हो चुका है। यह फीचर काफी हद तक टू-डू-लिस्ट को मात देता है।

Image Credit : REUTERS

किसी भी तरह के नोट बनाने के लिए WhatsApp Message Yourself फीचर का यूज़ करते हुए खुद को ही मैसेज भेज सकते हैं, जो चैट बॉक्स में सुरक्षित रहते हैं। इस फीचर से शॉपिंग लिस्ट, कंटेट, नोट्स, आवश्यक प्वाइंट्स तथा रिमाइंडर को चैट के जरिये सेव रखा जा सकता है।