भारत में सेल के लिए उपलब्ध हुआ एचटीसी 10 इवो

Join Us icon

ताईवानी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने आज भारतीय बाजार में अपना हाईएंड डिवाइस डिजायर 10 इवो लॉन्च कर दिया है। कुछ दिन पहले इस फोन को कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया था। मैटल यूनिबॉडी डिजाइन पर पेश इस फोन की कीमत 48,990 रुपये रखी गई है जो आॅनलाईन और आॅफलाईन दोनों माध्यमों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

नोकिया फिर लाएगा अपने ‘एन’ सीरीज़ के फोन

एचटीसी 10 इवो के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी द्वारा यह फोन 2560×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की क्यू एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड सुपर एलसीडी 3 तकनीक से लैस है। एचटीसी 10 इवो पर नैनो कोटिंग की गई है तथा यह आईपी57 स​र्टि​फाइड है।

htc-10-1

एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित एचटीसी 10 इवो को 2गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

htc-10

फोटोग्राफी के लिए फोन में बीएसआई सेंसर, पीडीएएफ और आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 16-मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया गया है तथा साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

सीक्रेट इवेंट में प्रदर्शित हो सकता है सैमसंग का फोल्डेबल फोन

एचटीसी 10 इवो में जहां मल्टी विंडोज सपोर्ट व फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है वहीं बेहतर म्यूजिक के लिए इसे बूमसाउंड अडैप्टिव आॅडियो से लैस किया गया है। आपको बता दें कि एचटीसी 10 इवो विश्व का पहला फोन है जिसमें यूबएसी टाइप सी अडैप्टिव इयरफोन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जहां 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,200एमएएच की बैटरी मौजूद है।