
हुआवई के सबब्रांड आॅनर ने अक्टूबर की शुरूआत में कम बजट वाला हॉली 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं आज इसी फोन का एक और वेरिएंट सामनें लाते हुए कंपनी ने इंडियन मार्केट में हॉली 4 प्लस लॉन्च कर दिया है। हॉली 4 प्लस को आॅनर ने 13,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है जो आगामी 3 नवंबर से आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
भारत में लॉन्च हुआ विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस तकनीक आधारित सेल्फी कैमरे वाला फोन
आॅनर हॉली 4 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो इस फोन में 1280X720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन ईएमयूआई 5.1 आधारित एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया गया है जो 64बिट आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए आॅनर के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाई1
डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही आॅनर हॉली 4 प्लस में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। आॅनर के इस फोन को 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।





















