
Huawei एक बार फिर फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में ट्राई-फोल्ड फोन लाने की तैयारी कर रहा है। नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस साल अपने अगले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी ने इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन सामने आई जानकारी से लगता है कि ब्रांड इस बार नए अपग्रेड प्रदान कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Hyperdimensional Realm ने आगामी ट्राई-फोल्ड फोन की जानकारी दी है। बताया गया है कि Huawei Mate XT 2 को इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह डिवाइस Huawei की अगली फ्लैगशिप सीरीज Huawei Mate 90 series के साथ चीन में एंट्री ले सकता है। यदि यह टाइमलाइन सही साबित होता है, तो कंपनी अपने पिछले ट्राई-फोल्ड मॉडल्स की तरह ही लॉन्च शेड्यूल का पैटर्न फॉलो कर सकती है।
परफॉरमेंस की बात करें तो अपकमिंग Huawei Mate XT 2 डिवाइस में नया Kirin 9050 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रोसेसर ऑन-डिवाइस AI फीचर्स से लैस हो सकता है। जिससे फोन की स्मार्ट कैपेबिलिटी और भी बेहतर हो सकती है। हालांकि Huawei ने अभी तक इस चिपसेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।
बैटरी के मामले में भी कंपनी बड़ा अपग्रेड दे सकती है। लीक के अनुसार Huawei Mate XT 2 में 6,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी लगाई जा सकती है। जो पिछले मॉडल की 5,600mAh बैटरी से बेहतर होगी। वहीं, कैमरा को लेकर ज्यादा डिटेल्स नहीं है लेकिन उम्मीद है पहले से शानदार सेटअप मिल सकता है। जिससे यूजर्स को फ्लैगशिप फोटोग्राफी एक्सपीरियंस हो सकता है।
बता दें कि इस बार Huawei ब्रांड सबसे ज्यादा ध्यान फोन के डिजाइन और टिकाऊपन पर दे सकता है। लीक में दावा किया गया है कि कंपनी ने hinge टेक्नोलॉजी में बड़ा सुधार किया है, जिससे फोल्डिंग डिस्प्ले पर दिखने वाला crease काफी हद तक कम हो सकता है। यह अपग्रेड ग्राहकों के अनुभव को बेहतर कर सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो फोल्डेबल फोन को रोज उपयोग करना चाहते हैं।
डिजाइन की बात करें तो यह ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन कई प्रीमियम कलर ऑप्शंस में आ सकता है, जिसमें Mystic Black, Auspicious Red, Crimson Purple और Bright White शामिल हो सकते हैं।
आगामी Huawei Mate XT 2 बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है, हालांकि इसके आने में समय लगेगा लेकिन लीक डिटेल्स से लगता है जल्द ही और जानकारियां भी सामने आ सकती हैं। यदि आप ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन पसंद करते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें। हम आपको लगातार जानकारी देते रहेंगे।











