
HUAWEI ने भारतीय बाजार में अपना नया MatePad 11.5 (2026) टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया मिड-रेंज टैबलेट है। जिसे स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट देखने वाले ग्राहकों को देखते हुए लाया गया है। इसमें PaperMatte डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10,100mAh बैटरी, HarmonyOS और PC-लेवल प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसका डिस्प्ले पेपर जैसा व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। साथ ही लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर करेगा। इसकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
HUAWEI MatePad 11.5 (2026) की कीमत और उपलब्धता
HUAWEI MatePad 11.5 (2026) की भारत में कीमत 43,999 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट 7 अगस्त से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे Space Gray और Violet कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
HUAWEI MatePad 11.5 (2026) के स्पेसिफिकेशंस
HUAWEI MatePad 11.5 (2026) में 11.5-इंच का 2.5K FullView TFT LCD PaperMatte डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2456 × 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60Hz, 90Hz और 120Hz स्मार्ट रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। PaperMatte टेक्नोलॉजी नैनो-लेवल एचिंग और एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग के साथ आती है। जो स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को काफी हद तक कम करती है। टैबलेट को TUV Rheinland Low Blue Light, Flicker-Free और Circular Polarization सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।
परफॉरमेंस के लिए HUAWEI MatePad 11.5 (2026) में Kirin T82 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें बड़ा ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक उपयोग के दौरान अनुभव अच्छा होगा।
HUAWEI MatePad 11.5 (2026) टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 14 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 40W HUAWEI SuperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टैबलेट HarmonyOS 4.3 पर काम करता है और इसमें SuperHub, Floating Window मल्टीटास्किंग और PC-लेवल WPS Office जैसे प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं HUAWEI Smart Keyboard और 3rd Generation HUAWEI M-Pencil को भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए HUAWEI MatePad 11.5 (2026) में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। ऑडियो के लिए इसमें चार स्पीकर्स, दो माइक्रोफोन और HUAWEI Histen 9.0 साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है।
आखिर में कनेक्टिविटी की बात करें तो टैबलेट में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट और 2×2 MIMO सपोर्ट मिलता है। इसका ऑल-मेटल यूनिबॉडी डिजाइन केवल 6.1mm पतला है, जबकि इसका वजन लगभग 515 ग्राम रखा गया है।











