Huawei MatePad Pro 2026 चीन में लॉन्च, 144Hz OLED डिस्प्ले और 10400mAh बैटरी के साथ आया नया फ्लैगशिप टैबलेट

Join Us icon

Huawei ने अपने प्रीमियम टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए MatePad Pro 2026 को चीन में लॉन्च किया है। यह टैबलेट पतले और हल्के डिजाइन के साथ आता है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए बनाया है जो प्रोफेशनल लेवल की मल्टीटास्किंग, डिजिटल आर्ट, कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट के लिए फ्लैगशिप टैबलेट लेना चाहते हैं। इसमें 144Hz OLED डिस्प्ले, नया Kirin T93 प्रोसेसर, HarmonyOS 6.1 और बड़ी 10,400mAh बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

Huawei MatePad Pro 2026 डिजाइन

Huawei MatePad Pro 2026 का डिजाइन इसकी बड़ी खूबी है। यह केवल 4.7mm मोटा है और इसका वजन 439 ग्राम रखा गया है। कंपनी का दावा है कि यह 12-इंच कैटेगरी के सबसे पतले और हल्के टैबलेट्स में से एक डिवाइस है। मेटल यूनिबॉडी डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देती है।

Huawei MatePad Pro 2026 स्पेसिफिकेशंस

Huawei MatePad Pro 2026 टैबलेट में 12-इंच का Flexible OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 3036 × 1952 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। इसमें AI HDR का भी सपोर्ट मिलता है। वहीं, Soft Light Edition में नैनो-एट्चिंग तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम पड़ता है और आंखों पर दबाव भी कम होता है।

परफॉरमेंस के लिए Huawei MatePad Pro में अपना नया Kirin T93 प्रोसेसर दिया है। जबकि Enjoy Edition में Kirin T93A चिपसेट मिलता है। कंपनी के मुताबिक नया प्रोसेसर पिछली पीढ़ी की तुलना में करीब 25 प्रतिशत बेहतर अनुभव देगा। इसके साथ लंबे समय तक हाई परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए इसमें 7.2W Central Stereo Cooling सिस्टम लगाया गया है।

Huawei MatePad Pro 2026 HarmonyOS 6.1 पर काम करता है। इसमें Dual Desktop Mode दिया गया है। जिसकी मदद से यूजर्स केवल चार उंगलियों के स्वाइप से टैबलेट इंटरफेस और डेस्कटॉप इंटरफेस के बीच स्विच कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह 200 से अधिक PC-लेवल एप्लिकेशन को सपोर्ट करता है। जिससे ऑफिस और प्रोफेशनल काम करना ज्यादा आसान हो जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए Huawei MatePad Pro टैबलेट में 50MP ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा ऐप में हाई-रिजॉल्यूशन फोटो, पैनोरमा, टाइम-लैप्स, ब्यूटी मोड और 2D फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Huawei ने टैब में 10,400mAh की बड़ी बैटरी दी है। यह 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि टैबलेट करीब 53 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। इसके अलावा 40W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर यह दूसरे डिवाइस चार्ज करने का काम भी कर सकता है।

ऑडियो के लिए Huawei MatePad Pro में Huawei Sound का क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। जो Spatial Audio को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7+ और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, इस मॉडल में सेल्युलर नेटवर्क या सैटेलाइट कनेक्टिविटी का विकल्प नहीं दिया गया है।

Huawei ने इस टैबलेट को केवल एंटरटेनमेंट या ऑफिस वर्क तक सीमित नहीं रखा है। कंपनी ने इसमें GoPaint ऐप को नए ब्रश और एक्स्ट्रा क्रिएटिव टूल्स के साथ अपडेट किया है। साथ ही यह TourBox Creative Controller के साथ भी काम करता है, जिससे डिजिटल आर्ट और डिजाइनिंग करने वाले यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सकता है।

Huawei MatePad Pro 2026 की कीमत

Huawei MatePad Pro 2026 को चीन में Cherry Pink Gold, Condensed Light Blue, Floating White, Deep Space Gray और Bright Moon Silver जैसे पांच कलर्स में पेश किया गया है। इसके 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 5,999 युआन (करीब 84,500 रुपये) रखी गई है। जबकि इसी कॉन्फिगरेशन के Soft Light Edition की कीमत 7,199 युआन (करीब 1,01,200 रुपये) है। वहीं, 12GB + 512GB स्टोरेज, जो कीबोर्ड के साथ आता है। इसकी प्राइस 8,399 युआन (करीब 1,18,420 रुपये) है। इसके Soft Light Edition की कीमत 9,199 युआन (करीब 1,29,700 रुपये) तय की गई है।

कंपनी ने MatePad Pro 2026 Enjoy Edition भी लॉन्च किया है। इस मॉडल के 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 5,699 युआन (करीब 80,337 रुपये) है। वहीं, Soft Light Edition के लिए 6,499 युआन (करीब 91,615 रुपये) है। यदि 512GB स्टोरेज वाला कीबोर्ड बंडल मॉडल खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 7,699 युआन (करीब 1,08,531 रुपये) रखी गई है।

इस टैब के साथ ब्रांड ने Huawei Nova 16 SE फोन भी लॉन्च किया है। जिसकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। टेक से जुड़े सभी अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here