
Huawei ने नया प्रीमियम टैबलेट Huawei MatePad Pro Max ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Huawei का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का फ्लैगशिप टैब है। कंपनी ने इस टैबलेट को उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो बड़े डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन और PC-जैसी प्रोडक्टिविटी चाहते हैं। आइए, आगे कीमत और फीचर्स जानते हैं।
Huawei MatePad Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद स्लिम डिजाइन है। यह टैबलेट सिर्फ 4.7mm पतला है और इसका वजन 499 ग्राम रखा गया है। कंपनी के अनुसार इतनी बड़ी स्क्रीन और फ्लैगशिप फीचर्स के बावजूद इसे हल्का और पोर्टेबल बनाया गया है।
Huawei MatePad Pro Max टैबलेट में 13.2-इंच का flexible OLED PaperMatte डिस्प्ले मिलता है। जो 3K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ 1440Hz PWM डिम्मिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। Huawei का कहना है कि PaperMatte टेक्नोलॉजी स्क्रीन पर glare कम करती है और तेज रोशनी में भी बेहतर विजिबिलिटी देती है।
MatePad Pro Max के बेजल्स काफी पतले हैं। कंपनी ने इसमें सिर्फ 3.55mm के स्लिम बेजल्स दिए हैं। खास बात यह है कि 12MP का फ्रंट कैमरा सीधे बेजल के अंदर ही लगा हुआ है। जिससे टैबलेट का लुक और ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है। वहीं, बैक पैनल पर 50MP का रियर कैमरा मिलता है।
Huawei MatePad Pro Max को कंपनी ने “PC-लेवल प्रोडक्टिविटी” के लिए भी पेश किया है। इसमें कीबोर्ड एक्सेसरीज़ और stylus सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस MatePad Pro 2025 के मुकाबले 20 प्रतिशत बेहतर परफॉरमेंस और 30 प्रतिशत बेहतर heat dissipation ऑफर करता है।
Huawei MatePad Pro Max के पतले डिजाइन के बावजूद ब्रांड ने इसमें 10,400mAh की बड़ी बैटरी दी है। कंपनी के अनुसार यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक दे सकता है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें छह-स्पीकर, quad-driver bass और चार माइक्रोफोन दिए गए हैं।
Huawei MatePad Pro Max को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत £999.99 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 1,28,369 रुपये रखी गई है। यह Blue और Space Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
यदि आप ग्लोबल बाजार में नया और प्रीमियम टैब ढूंढ रहे हैं तो Huawei MatePad Pro Max बढ़िया ऑप्शन है आप इसे चुन सकते हैं। हमारे साथ टेक से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें।











