
Huawei ने पिछले साल चीनी बाजार में अपनी ‘नोवा सीरीज़’ का विस्तार करते हुए Nova 6 SE स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस डिवाइस के अपग्रेडेड वर्जन Huawei Nova 7 SE को पेश करने की योजना बना रही है। चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक एक टिप्सटर ने Nova 7 SE की स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।
रिपोर्ट के अनुसार Huawei Nova 7E में 6.5-इंच का होल-पंच डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में मिड-रेंज सेगमेंट किरिन 5जी चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए नोवा 7 एसई में 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के किनारे पर जगह मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Huawei P40 डिजाइन हुआ लीक, ट्रिपल रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च
बता दें कि पिछले साल साल दिसंबर के एक खबर सामने आई थई कि किरिन 820 किरिन 810 चिपसेट का स्थान लेगा। Nova 7 या Nova 10X इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं, अब सामने आया है कि Huawei Nove 7 SE ही पहला ऐसा फोन होगा जो मिड-रेंज किरिन 5जी चिपसेट के साथ आएग।
Huawei Nova 6E
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Nova 6 SE 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10 पर पेश हुआ है जो हुआवई के ही किरीन 810 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी52 एमपी6 जीपीयू दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी और 48एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Huawei P40 Lite E
Huawei Nova 6 SE को 8 जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन भी सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। Huawei Nova 6 SE एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 40वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4200एमएएच की बैटरी दी गई है।
सोर्स



















