6620mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ सामने आया नया Huawei Nova Y73 स्मार्टफोन, प्राइस भी हुआ लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/Huawei-Nova-Y73-specs-leak.jpg

Huawei का नया स्मार्टफोन Nova Y73 जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। एक रूसी वेबसाइट के जरिए इस डिवाइस से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हुई हैं। लीक में फोन के डिज़ाइन से लेकर इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत तक की जानकारी सामने आई है। Huawei Nova Y73 को एक मिड-रेंज सेगमेंट फोन के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है, जो दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है।

Huawei Nova Y73 प्राइस (लीक)

लीक के मुताबिक, Huawei Nova Y73 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा जो रशिया में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत रूस में 16,999 रूबल बताई गई है, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,700 के आसपास बैठती है। वहीं, 256GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट 18,999 रूबल सामने आया है जो तकरीबन ₹17,600 के करीब है।

हालांकि अभी तक Huawei ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक्स को देखते हुए उम्मीद है कि यह फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। वहीं लीक में यह अनुमान भी जताया गया है कि हुआवई नोवा वाई73 बीते दिनों चीन में लॉन्च हुआ Huawei Enjoy 80 का ग्लोबल रिब्रांडिड वर्जन हो सकता है।

Huawei Nova Y73 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का बड़ा आइपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह डिस्प्ले 20.05:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन और हाई ब्राइटनेस के चलते यह फोन आउटडोर विजिबिलिटी और स्मूद स्क्रॉलिंग के लिहाज से बेहतर अनुभव दे सकता है।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Huawei Nova Y73 में हुआवई का इन-हाउस किरीन 710ए चिपसेट दिया गया है, जो 14nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 4x Cortex-A73 कोर 2GHz पर और 4x Cortex-A53 कोर 1.7GHz पर क्लॉक किए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G51 GPU मौजूद है। डिवाइस Android 12 आधारित EMUI 15 इंटरफेस पर रन करेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Huawei Nova Y73 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा, जिसका अपर्चर f/1.8 है। फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसे सेंटर पंच-होल डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

बैटरी

बैटरी के लिहाज से यह फोन 6,620एमएएच बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जो 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। USB Type-C पोर्ट के जरिए फोन को तेजी से चार्ज किया जा सकेगा, जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल संभव होगा।

अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स की बात करें तो Huawei Nova Y73 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसके अलावा फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस भी प्रदान करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, और GPS सपोर्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन का वजन 206 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.2mm है।