एप्पल से भी आगे निकली हुआवई, आईफोन 10 जैसे 3 कैमरों के साथ पेश करेगी फ्लैगशिप फोन पी20

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/02/huawei-p20-cover.jpg

जनवरी महीने में हुआवई के तीन कैमरे वाले फोन की रेंडर ईमेज़ सामनें आई थी। फोटोज़ के साथ बताया गया था कि यह फोन हुआवई पी20 नाम के साथ मार्केट में आएगा और कंपनी इसे फरवरी के अंत में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में प्रस्तुत करेगी। वहीं अब इस फोन का प्रोटेक्टिव केस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मोबाईल कवर से फोन के डिजाईन की जानकारी भी मिली है।

हुआवई पी20 के इस कवर से फोन के डिजाईन, डिसप्ले और बॉडी को साफ समझा जा सकता है। हुआवई ने एप्पल से भी आगे निकलते हुए इस फोन में ​वर्टिकल आकार के तीन कैमरा सेंसर देखने को दिए हैं। आईफोन 10 की तरह ही यह कैमरा सेटअप फोन के दाएं कोने पर ​दिया गया है। सामनें आई फोटो में रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर और डुअल एलईडी फ्लैश लाईट दिखाई गई है।

फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो हुआवई पी20 बेज़ल लेस दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिखाया गया है। मोबाइल कवर में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह होने पर माना जा रहा है कि इस फोन में वीवो की तरह ही अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। वहीं साथ ही हुआवई पी20 में आईरिश स्कैनर या फेशियल अनलॉक फीचर भी देखने को मिल सकता है।

लीक्स के अनुसार हुआवई के इस फोन में 3डी कैमरा दिया जाएगा, जिसे ‘प्वाइंट क्लाउड डेफ्थ कैमरा’ नाम दिया जा सकता है। वहीं इस फोन में फेशियल रेक्ग्नेशन के लिए लेजर तकनीक की जगह फ्रिंज प्रोजेक्शन सिस्टम का यूज़ किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फोन के बैक पैनल पर 5एक्स जूम पावर के साथ 40-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप होगा।

बताया जा रहा है कि हुआवई पी20 का रियर कैमरा लेईका की मदद से बनाया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। गौरतलब है कि 27 मार्च को हुआवई पेरिस में एक बड़े ईवेंट का अयोजन करने जा रही है और ऐसे में चर्चा है कि इसी ईवेंट में हुआवई पी20 को पहली बार पेश किया जाएगा।