
Huawei ने अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए एक नया और अलग तरह का डिवाइस Huawei Pura X Max चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे पारंपरिक लंबे फोल्डेबल डिजाइन से हटकर पहले “wide book-style foldable” के तौर पर बाजार में उतारा है। जो देखने और इस्तेमाल दोनों में नया एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Pura X Max की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक डिस्प्ले है। इसमें अंदर और बाहर दोनों स्क्रीन √2:1 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा कंसिस्टेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। जबकि बाहरी स्क्रीन 5.4-इंच की है, जो 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1–120Hz LTPO रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वहीं, फोन खोलने पर 7.7-इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले मिल जाता है, जिसमें 3000 निट्स ब्राइटनेस और एडाप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है।
डिजाइन के मामले में जहां कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर सिरेमिक बेजल दिया गया है, जिससे Huawei Pura X Max फोन प्रीमियम लुक देता है। यह डिवाइस Midnight Black, Zero White, Interstellar Blue, Olive Gold और Vibrant Orange जैसे पांच कलर ऑप्शंस में आता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Huawei Pura X Max स्मार्टफोन Kirin 9030 Pro प्रोसेसर से लैस है और HarmonyOS 6.1 पर रन करता है। कंपनी के अनुसार इसमें रियल-टाइम रे ट्रेसिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जो ग्राफिक्स परफॉरमेंस को बेहतर बना सकता है।
कैमरा सेगमेंट में Huawei ने अपने XMAGE सिस्टम को शामिल किया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, सेकंड-जनरेशन कलर सेंसर और 12.5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसके साथ पोर्ट्रेट एन्हांसमेंट और 3D डायनामिक फोटो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे Huawei Pura X Max में फोटोग्राफी एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
Huawei Pura X Max डिवाइस में अपग्रेडेड Xiaoyi Smart Brain और नया AI कंपैनियन सिस्टम दिया गया है, जो Amap, Baidu Maps, Didi, Zhihu और DingTalk जैसे ऐप्स के साथ इंटीग्रेशन करता है। इसके अलावा AI नोट-टेकिंग, फोटो एडिटिंग, टाइम मशीन और Xiaoyi Help जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
Huawei Pura X Max के फोल्डेबल मैकेनिज्म में भी सुधार किया गया है। Huawei ने इसमें नया basalt waterdrop hinge इस्तेमाल किया है, जो स्क्रीन स्पेस को 16% तक बढ़ाता है और ड्रॉप रेसिस्टेंस को 33% तक बेहतर बनाता है। इनर डिस्प्ले को मल्टी-लेयर स्ट्रक्चर और UTG ग्लास के साथ प्रोटेक्ट किया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसके साथ M-Pen 3 Mini स्टाइलस भी पेश किया है, जो एयर जेस्चर सपोर्ट करता है।
चीन में Huawei Pura X Max का 12GB + 256GB वैरियंट 10,999 युआन यानी करीब 1,50,243 रुपये में आता है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 11,999 युआन यानी तकरीबन 1,63,902 रुपये रखी गई है। वहीं, कलेक्टर एडिशन में 16GB + 512GB वैरियंट 12,999 युआन यानी लगभग 1,77,594 रुपये और 16GB + 1TB वेरिएंट 13,999 युआन यानी इंडियन करेंसी के मुताबिक 1,91,257 रुपये में उपलब्ध है।
Huawei Pura X Max को नए तरह के फोल्डेबल अनुभव के साथ पेश किया गया है, जिसमें बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल हार्डवेयर और AI फीचर्स हैं। यह उन यूजर्स के लिए खास है जो प्रीमियम और इनोवेटिव फोल्डेबल स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। ऐसे ही टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










