
भारत सरकार द्वारा चाइनीज ऐप्स बैन करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल जून के आखिर में 59 चीनी ऐप्स के बैन के बाद इंडिया में पबजी समेत 118 ऐप्स को बैन कर दिया गया है। पॉप्यूलर ऑनलाइन गेम PUBG के अलावा CamCard, Baidu, Cut Cut, VooV, Tencent Weiyun, Rise of Kingdoms और Zakzak जैसे ऐप्स शामिल हैं। पिछले दिनों ही चीन के दो सबसे पॉप्युलर ऐप Baidu Search और Weibo को भी सरकार ने ब्लॉक कर दिया था जो कि इन्हीं 118 ऐप्स की लिस्ट में शामिल हैं। बैन होने के बाद अब इनमें से किसी भी ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।
चीन के खिलाफ एक और डिजिटल स्ट्राइक करते हुए सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रेस रीलिज जारी की है। इसमें सरकार ने बैन किए गए उन 118 ऐप्स के नाम भी दिए हैं। सरकार ने इस फैसले के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया है। प्रतिबंधित ऐप्स की लिस्ट में पबजी के अलावा कई लोकप्रिय एप्लीकेशन शामिल हैं। लिस्ट में पबजी मोबाइल लाइट, बायडू, सुपर क्लीन, शायोमी का शेयरसेव, वीचैट वर्क, साइबर हंटर और इसका लाइट वर्जन, गेम ऑफ सुल्तान्स, गो एसएमएस प्रो, मार्वेल सुपर वार आदि शामिल हैं।
यहां देखें बैन हुए 118 चीनी ऐप्स की लिस्ट
इंडियन आर्मी बैन कर चुकी है PUBG
हाल ही में भारतीय सेना ने कथित तौर पर अपने कर्मियों के लिए Facebook, Instagram, Truecaller, और PUBG सहित 89 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप्स से सेना को केवल साइबर सेंध की चिंता नहीं है, बल्कि असल दुनिया में भी जानकारी के रिसाव की चिंता है। आर्मी द्वारा बैन की गई ऐप्स की लिस्ट थोड़ी और लंबी है और इसमें पॉपुलर ऐप जैसे फेसबुुक, इंस्टाग्राम व डेटिंग ऐप टिंडर भी शामिल है। यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट।
TikTok समेत इन 59 चाइनीज ऐप्स पर पहले लग चुका है बैन
जून के आखिर में बैन हुए 59 चाइनी ऐप्स की सूची में TikTok के अलावा BigoLive और WeChat के साथ Truecaller, Zoom and Vigo Video ऐप्स शामिल हैं। यह चीनी ऐप्स सिर्फ इंटरटेनमेंट कैटेगरी के नहीं हैं। इनमें चैट ऐप्स, टूल ऐप्स और कुछ गेम्स के ऐप भी शामिल हैं। ऐप्स की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।





















