Infinix GT 50 Pro 24 अप्रैल को होगा ग्लोबली लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate के साथ आएगा गेमिंग स्मार्टफोन

Join Us icon

Infinix अपने नए गेमिंग-फोकस्ड डिवाइस Infinix GT 50 Pro को लेकर चर्चा में बना हुआ था। इसी बीच कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन 24 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगा। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस की प्री-ऑर्डर लिस्टिंग Transsion की वेबसाइट पर हांगकांग में लाइव हो चुकी है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स और वेरिएंट्स का खुलासा हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लिस्टिंग के अनुसार Infinix GT 50 Pro को Black Abyss, Silver Glacier और Red Blaze जैसे कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। कंपनी इसे “Liquid Cooling Beast” के तौर पर प्रमोट कर रही है, जिसमें HydraFlow Liquid Cooling टेक्नोलॉजी दी गई है। यह फीचर खासतौर पर गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने और परफॉरमेंस को स्टेबल बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर के साथ आएगा। जो इसे एक पावरफुल गेमिंग डिवाइस बनाता है। इसके साथ ही इसमें 144FPS गेमिंग इकोसिस्टम, Dolby Atmos सपोर्ट और प्रेशर-सेंसिंग GT Trigger जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देंगे। कैमरा सेगमेंट में इसमें 50MP का AI कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो GT 50 Pro डिवाइस 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

पूर्व में आए लीक्स के अनुसार इसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा माइक्रो-पंप लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिसमें 6,437mm² का बड़ा कूलिंग एरिया होगा, जिससे लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान हीटिंग की समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो सकती है।

रिपोर्ट्स में MagCharge 2.0 मैग्नेटिक एक्सेसरी का भी जिक्र है, जो फोन को इस्तेमाल के दौरान ही पावर सप्लाई कर सकता है और बैटरी पर लोड कम करता है। इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और 12W TEC कूलिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे हेवी यूज में भी डिवाइस ठंडा बना रह सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

आगामी Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में लाया जा रहा है। मार्केट में आने के बाद इसका मुकाबला संभावित तौर पर  Oppo K13 TurboiQOO Neo 10 और realme GT 6 जैसे डिवाइस से हो सकता है। यदि आप कम कीमत वाला पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन लेने चाहें तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आपको 24 अप्रैल के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here