Infinix GT सीरीज का लॉन्च कंपनी ने किया कंफर्म, इसमें होगा ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और LED लाइट

Join Us icon
Highlights

  • GT सीरीज का नया टीजर वीडियो सामने आया है।
  • नए डिवाइस में बैक पैनल ट्रांसपेरेंट होगा।
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

मोबाइल निर्माता इंफिनिक्स ने आखिरकार अपनी Infinix GT Series के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। इसकी खास बात यह है कि नए डिवाइस में बैक पैनल ट्रांसपेरेंट होगा। साथ ही एलईडी लाइट्स भी दी जाएंगी। बता दें कि ऐसा ही एक अनोखे डिजाइन वाला नथिंग फोन काफी चर्चा में रहा है। इसी तरह यह नया स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में आने वाला है। आइए, आगे आपको इसके लॉन्च और लीक स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।

Infinix GT सीरीज

इंफीनिक्स GT सीरीज के लॉन्च को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी के इंडिया हैंडल द्वारा जानकारी सामने आई है।

  • पोस्ट में नया टीजर वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और एलइडी लाइट्स नजर आ रही हैं।
  • वीडियो में फोन का कैमरा सेटअप भी नजर आता है, जो बेहद स्टाइलिश और अनोखे डिजाइन के साथ देखा जा सकता है।
  • कंपनी ने लिखा है कि जल्द ही बाजार में GT सीरीज दस्तक देगी।
  • कंपनी ने फोन का नाम नहीं बताया है लेकिन लीक के अनुसार सीरीज में Infinix GT 10 Pro 5G और Infinix GT 10 Pro +5G फोन लॉन्च होंगे।
  • इन दोनों में से एक फोन यानी Infinix GT 10 Pro 5G भारत में लॉन्च होने की ज्यादा उम्मीद है। वहीं, प्रो प्लस मॉडल ग्लोबल लॉन्च हो सकता है।

Infinix GT 10 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

बीते कुछ दिनों से नई जीटी सीरीज के नए लीक सामने आए हैं। आप सीरीज के INFINIX GT 10 Pro मॉडल के स्पेसिफिकेशंस नीचे पॉइंट्स में देख सकते हैं।

  • डिस्प्ले: रिपोर्ट के अनुसार GT 10 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। स्मार्टफोन का बैक पैनल एलईडी लाइट और शानदार ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला हो सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 8050 चिपसेट मिल सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस दुनिया का पहला 26 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन बन सकता है, हालांकि इस वैरियंट के साथ अन्य ऑप्शन भी लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, इंटरनल स्टोरेज 256GB तक दिया जा सकता है।
  • कैमरा: इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जो टीजर में भी नजर आया है। जिसमें 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और दो 8 मेगापिक्सल के कैमरा लेंस मिल सकते हैं।
  • बैटरी: बताया गया है कि यह फोन तगड़ी 7000mAh बैटरी और 160W सहित 260W फास्ट चार्जिंग में आ सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें मोबाइल को एंड्राइड 13 पर बेस्ड रखा सकता है।
  • अन्य: इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5G कनेक्टिविटी और कई अन्य बेसिक फीचर्स मिल सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here