
Infinix जल्द ही अपनी Hot 60 सीरीज को पेश कर सकता है, जिसमें Infinix Hot 60 5G+ और Infinix Hot 60 Pro+ जैसे दो मॉडल शामिल होंगे। हाल ही में Hot 60 Pro+ का एक लीक्ड हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया था। वहीं, अब 91mobiles को टिप्स्टर योगेश बरार के माध्यम से Infinix Hot 60 5G+ की एक्सक्लूसिव इमेजेस मिली हैं, जिनसे फोन के डिजाइन की झलक सामने आई है। इसमें OnePlus 13s की तरह ही एक डेडिकेटेड AI बटन दिए जाने की संभावना है। इसकी फंक्शनैलिटी भी लगभग वैसी ही हो सकती है, हालांकि फिलहाल इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई इमेजेस के अनुसार, Infinix Hot 60 5G+ का कैमरा डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रहेगा। इसमें वर्टिकली-अलाइन कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन सेंसर देखने को मिलते हैं। Infinix Hot 50 5G की तरह इस नए मॉडल में भी पीछे की तरफ एक पतली कैमरा स्ट्रिप दी गई है। फोन का डिजाइन स्लिम और फिनिशिंग बेहद स्लीक नजर आ रही है।लीक हुई इस रेंडर में Infinix Hot 60 5G+ को रॉयल ब्लू कलर में देखा गया है, जिसमें कैमरा के चारों ओर रेड बॉर्डर और साइड में डेडिकेटेड बटन भी मौजूद है। Infinix के इस फोन को एक और अलग कलर वैरियंट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
बात करें इस नए रेड कलर वाले साइड बटन की, तो बताया जा रहा है कि यह Infinix Hot 60 5G+ में एक डेडिकेटेड AI बटन होगा। हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह OnePlus 13s में दिए गए AI Plus Key की तरह काम कर सकता है। यह एक कस्टमाइजेबल बटन हो सकता है, जिसे DND (Do Not Disturb), टॉर्च, स्क्रीनशॉट लेने, या AI-पावर्ड Mind Space में स्क्रीन कंटेंट सेव करने जैसे फीचर्स के लिए सेट किया जा सकता है। Infinix Hot 60 5G+ का यह साइड बटन फोन का मुख्य आकर्षण हो सकता है और इसमें कस्टमाइजेबल फीचर्स मिलने की पूरी संभावना है।
Infinix Hot 60 5G+ के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यहां “5G+” का मतलब उन स्मार्टफोंस से है जो लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। पिछली सीरीज में Infinix पहले ही Note 50s 5G+ और Note 50x 5G+ लॉन्च कर चुका है। अब उम्मीद की जा रही है कि Hot 60 सीरीज भी जल्द ही भारतीय मार्केट में एंट्री कर सकती है।









