
Infinix अपने नए स्मार्टफोन HOT 60 Pro+ को बाजार में लाने की तैयारी में है। इस डिवाइस को अमेरिका की FCC (Federal Communications Commission) से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। जिसमें अहम फीचर्स का सामने आए हैं और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत भी मिले हैं। खास बात यह है कि FCC सर्टिफिकेशन इसके अमेरिकी मार्केट में आने की भी पुष्टि करता है।
Infinix HOT 60 Pro+ FCC सर्टिफिकेशन
- यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर X6886 के साथ FCC डेटाबेस में दर्ज किया गया है और इसे FCC ID 2AIZN-X6886 मिला है।
- लिस्टिंग के मुताबिक, डिवाइस में 5060mAh की Li-ion Polymer बैटरी दी जाएगी, जो 3.92V पर चलती है।
- फोन के साथ U450XSB मॉडल नंबर वाला चार्जिंग एडॉप्टर भी लिस्ट किया गया है, जो दर्शाता है कि यह स्मार्टफोन 45W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इससे यूजर्स को बैटरी बैकअप के साथ-साथ तेज चार्जिंग का फायदा भी मिलेगा।
- FCC से यह भी पता चला है कि Infinix HOT 60 Pro+ में 2G/ 3G /4G नेटवर्क सपोर्ट, डुअल-बैंड WiFi (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth, GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स होंगे।
- अन्य फीचर्स में 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल रहेगा, जो म्यूजिक लवर्स के लिए अच्छी खबर है।
Infinix HOT 60 Pro+ स्पेसिफिकेशंस (लिस्टिंग)
स्टोरेज और कलर वैरियंट:
लिस्टिंग के अनुसार Infinix HOT 60 Pro+ डिवाइस का एक वैरियंट 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा, Sleek Black कलर ऑप्शन को भी लिस्ट किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देगा।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी:
डिजाइन के मामले में यह डिवाइस अपने पिछले वर्जन से मिलता-जुलता है। इसमें तीन स्क्वॉयर-शेप कैमरा मॉड्यूल्स को वर्टिकली प्लेस किया गया है, साथ में एक छोटा सा LED फ्लैश भी होगा। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं ओर दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ 5.95mm मोटा होगा, जिससे यह Infinix का अब तक का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले फोन बनेगा।
Infinix HOT 60 Pro+ लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
पिछले अपडेट्स के मुताबिक, इस डिवाइस का मास प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है और अब FCC सर्टिफिकेशन के बाद इसका लॉन्च बेहद नजदीक माना जा सकता है। जिसके चलते कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।









