जल्द लॉन्च होने वाले हैं Infinix Hot 60 Pro और Tecno Spark 40, गूगल प्ले कंसोल साइट पर आई डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Infinix Hot 60 Pro और Tecno Spark 40 जल्द आ सकते हैं। 
  • दोनों डिवाइस Google Play कंसोल के डेटाबेस में सामने आए हैं।
  • लिस्टिंग से दोनों स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है।

इंफिनिक्स और टेक्नो इन दिनों अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। दरअसल ब्रांड के Infinix Hot 60 Pro और Tecno Spark 40 गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में सामने आए हैं। जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। यही नहीं मोबाइल्स की एक रेंडर इमेज भी देखी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस प्लेटफार्म पर आने से इनका लॉन्च जल्द संभव हो सकता है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग्स डिटेल्स बताते हैं।

Infinix Hot 60 Pro गूगल प्ले कंसोल और NBTC लिस्टिंग

  • गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के साथ-साथ Infinix Hot 60 Pro एनबीटीसी वेबसाइट पर भी सामने आया है। जिसकी डिटेल्स नीचे दी गई है।
  • आप नीचे इमेज स्लाइड में देख सकते हैं कि X6885 मॉडल नंबर वाला Infinix Hot 60 Pro, गूगल प्ले कंसोल कंसोल और थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट हुआ है।
  • NBTC लिस्टिंग ने कुछ खास खुलासा नहीं किया है, यह पुष्टि करता है कि डिवाइस LTE कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। वहीं, इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलने का संकेत मिला है।
  • डिवाइस की इमेज से पता चलता है कि पंच-होल स्क्रीन से लैस हो सकता है और इसके किनारे पर तीन बटन हैं। इसलिए वॉल्यूम और पावर के लिए बटन के अलावा, एक नया फिजिकल बटन है।
  • डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन और 420dpi स्क्रीन डेंसिटी को सपोर्ट कर सकता है।
  • यह मीडियाटेक हीलियो जी200 अल्टीमेट (MT6789) चिप के साथ पेश हो सकता है।
  • फोन में स्पीड के लिए 8GB रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 15 मिल सकता है।

Tecno Spark 40 गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • टेक्नो स्पार्क 40 को गूगल प्ले कंसोल साइट में मॉडल नंबर KM5 के साथ देखा गया है।
  • लिस्टिंग के अनुसार टेक्नो स्पार्क 40 मीडियाटेक MT6769V/CB SoC के साथ लॉन्च हो सकता है। जिसमें 2 x Cortex-A75 शामिल हैं जो 2.0GHz पर काम करते हैं और 6 x Cortex-A55 जो 1.8GHz पर काम करते हैं। जबकि ग्राफिक्स के लिए, इसमें माली-G52 है जो 950MHz पर क्लॉक करता है।

 

  • फिलहाल टेक्नो स्पार्क 40 को पावर देने वाले चिपसेट के नाम के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है। हालंकि यह एक Helio G80 सीरीज SoC हो सकता है।
  • लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि इसमें पंच-होल स्क्रीन मिल सकती है, यह HD+ रिजॉल्यूशन वाली हो सकती है।
  • डिवाइस में 4GB RAM सपोर्ट और ओएस के मामले में Android 15 दिया जा सकता है। वहीं, हॉट 60 प्रो की तरह इसमें भी दाईं ओर तीन बटन हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here