
Infinix जल्द ही अपने नए बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G को अलग-अलग बाजारों में लॉन्च कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले यह फोन FCC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है, जहां इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। बता दें कि इससे पहले फरवरी में यह कंपनी की CarlCare सपोर्ट वेबसाइट पर भी दिखाई दिया था, जहां इसका मॉडल नंबर X6896 और “Hot 70 Pro 5G” नाम सामने आया था। आइए, आगे लेटेस्ट डिटेल्स जानते हैं।
FCC लिस्टिंग में सामने आए स्कीमैटिक डिजाइन के अनुसार Infinix Hot 70 Pro 5G में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। जिसके साथ LED फ्लैश दिया जा सकता है। डिजाइन को देखकर लगता है कि कंपनी इस बार फोन को सिंपल साथ ही मॉडर्न लुक दे सकती है।
सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट से यह भी पुष्टि हुई है कि Infinix Hot 70 Pro 5G फोन का एक 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसका 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल भी पेश कर सकती है। जो बेस वैरियंट के रूप में आ सकता है।
FCC से सामने आई जानकारी के अनुसार Infinix Hot 70 Pro 5G में 5,600mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। जो इस सेगमेंट के हिसाब से बढ़िया फीचर माना जा सकता है। हालांकि अभी तक फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ आ सकता है। वहीं, सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें Android 16 आधारित XOS 16 मिलने की उम्मीद है।
Infinix आमतौर पर सस्ते में स्मार्टफोंस लॉन्च करने के लिए जानी जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि Hot 70 Pro 5G भी कंपनी का किफायती 5G स्मार्टफोन बन सकता है। जिसमें नया डिजाइन, बैटरी और परफॉरमेंस अच्छा मिल सकता है।
आगामी Infinix Hot 70 Pro 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं, इसके बारे में डिटेल्स नहीं मिली हैं। यह डिवाइस BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस में भी अभी दिखाई नहीं दिया है। हालांकि FCC सर्टिफिकेशन मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है।
Infinix Hot 70 Pro 5G का मुकाबला संभावित तौर पर Realme, Xiaomi और iQOO के बजट 5G स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। इसकी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Dimensity चिपसेट जैसे फीचर्स इसे बजट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बना सकते हैं। इसके आगे अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।












