Infinix HOT 70 Pro 5G 4 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, 7.85mm पतला डिजाइन और Active Matrix Cube होगा खास

Join Us icon

Infinix भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन HOT 70 Pro 5G को लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर पहले ही ब्रांड लगातार जानकारियां दे रहा है। इसी बीच Passionategeekz ने लॉन्च डेट शेयर की है। बताया गया है कि यह फोन 4 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन में कंपनी का नया Dynamic Shine Design मिलेगा। जबकि रियर पैनल पर Active Matrix Cube (AMC) इंटरैक्टिव लाइटिंग सिस्टम दिया जाएगा। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Infinix HOT 70 Pro 5G डिटेल्स

Infinix HOT 70 Pro 5G में कंपनी अपनी लिविंग डिजाइन फिलॉसफी से प्रेरित Dynamic Shine Design का उपयोग कर रही है। इसके तहत फोन के बैक पैनल पर अलग-अलग मटेरियल और फिनिश का उपयोग किया गया है। जो मूवमेंट, तापमान और आसपास की परिस्थितियों के अनुसार अपना लुक बदल सकते हैं।

Infinix HOT 70 Pro 5G को चार कलर ऑप्शन Thermo Orange, Mirage Green, Silk Glow Purple और Dive Blue में पेश किया जाएगा। सभी वैरियंट में अलग तरह की फिनिश और विजुअल इफेक्ट देखने को मिलेगा। Thermo Orange वैरियंट की खासियत इसका तापमान के अनुसार रंग बदलने वाला रियर पैनल होगा। डिवाइस के गर्म या ठंडा होने पर इसके बैक का लुक बदल जाएगा। Mirage Green में कलर-चेंजिंग फिनिश के साथ ग्लो-इन-द-डार्क इफेक्ट मिलेगा, जिससे कम रोशनी या रात के समय फोन का बैक अलग तरह से नजर आएगा।

Infinix HOT 70 Pro 5G के Silk Glow Purple कलर में डायनेमिक शाइन टेक्सचर दिया गया है। जो फोन को अलग-अलग एंगल से देखने या मूवमेंट के दौरान बदलता हुआ नजर आएगा। वहीं, Dive Blue में प्रीमियम मैट फिनिश दी जाएगी।

Active Matrix Cube होगा खास

Infinix HOT 70 Pro 5G के डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत इसका Active Matrix Cube (AMC) होगा। यह फोन के रियर पैनल पर दिया गया इंटरैक्टिव लाइटिंग सिस्टम है। जिसकी मदद से नोटिफिकेशन, म्यूजिक, गेमिंग और चार्जिंग जैसी एक्टिविटी पर अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट दिखेगा। इसके साथ HOT 70 Pro 5G स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा। फोन की मोटाई सिर्फ 7.85mm होगी।

मिल सकती है 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Infinix Hot 70 Pro कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध है। ऐसे में भारत आने वाले मॉडल के संभावित स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्लोबल मॉडल के आधार पर फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी और 50MP Sony प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के सभी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है।

यदि लीक लॉन्च डेट 4 सितंबर सही साबित होती है तो भारत में लॉन्च होने के बाद HOT 70 Pro 5G नया और यूनिक विकल्प साबित हो सकता है। इसके लॉन्च के लिए आप अगले महीने के पहले हफ्ते का इंतजार कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here