Infinix Note 40 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, ब्लूटूथ एसआईजी साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • Infinix Note सीरीज जल्द पेश की जा सकती है।
  • इसमें Note 40 Pro डिवाइस लाया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन का  मॉडल नंबर X6850 सामने आया है।

इंफिनिक्स आपनी नोट 30 सीरीज की सफलता के बाद इसके अपग्रेड के रूप में Note 40 श्रृंखला पर काम कर रहा है। उम्मीद की जा रही है इसका Infinix Note 40 Pro डिवाइस जल्द ही बाजार में एंट्री ले सकता है। जिसे फिलहाल ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। आइए, आगे लिस्टिंग और मोबाइल से जुड़ी तमाम डिटेल जानते हैं।

Infinix Note 40 Pro ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग

  • Infinix Note 40 Pro स्मार्टफोन X6850 मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर सामने आया है।
  • डिवाइस का डिक्लेरेशन आईडी D065235 देखा जा सकता है।
  • यह भी बताया गया है कि नए Infinix Note 40 Pro में ब्लूटूथ 5.3 तकनीक दी जाएगी।
  • इसके अलावा इस वेबसाइट पर आने से लग रहा है कि नया फोन दिसंबर या जनवरी में एंट्री ले सकता है।

Infinix Note 40 Pro Bluetooth SIG Listing

Infinix Note 30 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इससे पहले मई और जून में ब्रांड ने इंफिनिक्स नोट 30 श्रृंखला में पांच स्मार्टफोन पेश किए थे जिसमें नोट 30, नोट 30 5जी, नोट 30 प्रो, नोट 30 वीआईपी और नोट 30i शामिल हैं। वहीं, अब नोट 40 सीरीज में भी ऐसे ही मॉडल आने की उम्मीद है। आइए, आगे देखते हैं Note 30 Pro के स्पेसिफिकेशंस …

  • डिस्प्ले: इंफिनिक्स नोट 30 प्रो मोबाइल में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2400 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हेलिओ जी99 चिपसेट की पेशकश की गई है। यह 6 नैनोमीटर प्रक्रिया पर काम करता है साथ ही इसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.2GHz की है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और दो, 2 मेगापिक्सल के अन्य लेंस हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में इंफिनिक्स नोट 30 प्रो 5000mAh बैटरी और 68वॉट फास्ट चार्जिंग सहित 15वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
  • अन्य: Infinix Note 30 Pro में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here