Infinix NOTE 40S जल्द हो सकता है लॉन्च, इन सर्टिफिकेशन पर डिटेल आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • Infinix NOTE 40S X6850B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • इसमें 12GB + 256GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है।
  • मोबाइल को ब्रांड ओब्सीडियन ब्लैक कलर में लेकर आ सकता है।

इंफिनिक्स अपनी नोट 40 प्रो सीरीज को भारतीय बाजार में 12 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। वहीं, अब इसी श्रृंखला के एक नए स्मार्टफोन Infinix NOTE 40S की जानकारी ब्लूटूथ एसआईजी, एफसीसी और Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आई है। इन प्लेटफार्म पर आने के बाद लग रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को भी बाजार में उतार सकती है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग की डिटेल जानते हैं।

Infinix NOTE 40S लिस्टिंग डिटेल्स

  • इंफिनिक्स का नया मोबाइल ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर X6850B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि स्मार्टफोन Infinix NOTE 40S नाम के साथ मार्केट में आ सकता है।
  • इस प्लेटफार्म पर यह भी देखा गया है कि डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी स्पोर्ट करेगा।
  • इंफिनिक्स नोट 40एस में वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर डुअल-बैंड वाई-फाई होने का पता चला है।
  • FCC डेटाबेस में सामने आया है कि यह फोन LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा।
  • एफसीसी पर इंफिनिक्स नोट 40एस स्मार्टफोन जीपीएस, ग्लोनास, बीडीएस, गैलीलियो, एनएफसी तकनीक वाला बताया गया है।
  • स्टोरेज के लिहाज से डिवाइस में 12GB + 256GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो मोबाइल को ब्रांड ओब्सीडियन ब्लैक कलर में लेकर आ सकता है।

Infinix Note 40 के स्पेसिफिकेशंस

Infinix Note 40 हाल ही में ग्लोबल तौर पर लॉन्च हुआ है। आप आगे इसकी डिटेल देख सकते हैं।

  • डिस्प्ले: Infinix Note 40 में 6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिल जाता है।
  • चिपसेट: मोबाइल में परफॉरमेंस के लिए मीडियाटेक हेलियो जी99 अल्टीमेट चिप लगा है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के लिए यह डिवाइस 8GB LPDDR4X रैम, 256GB UFS 2.2 स्टोरेज और 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से स्टोरेज सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: Infinix Note 40 में OIS तकनीक के साथ f/1.89 अपर्चर वाला 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 2MP मैक्रो और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP डेप्थ लेंस है। वहीं, f/2.2 अपर्चर के साथ 32MP का फ्रंट लेंस मिलता है।
  • बैटरी: मोबाइल में 5,000mAh बैटरी और इसे चार्ज करने हेतु 45W फास्ट चार्जिंग तथा 20W वायरलेस मैगचार्ज का सपोर्ट दिया गया है।
  • ओएस: Infinix Note 40 फोन एंड्रॉइड 14 आधारित XOS 14 के साथ मिलकर काम करता है।


LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here