लॉन्च से पहले ही Infinix Note 60 5G के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें क्या होगा खास

Infinix ने इसी महीने की शुरुआत में नाइजीरिया के मार्केट में Infinix Note 60 Pro की प्री-बुकिंग शुरू की है। इस लाइनअप में Infinix Note 60, Note 60 Pro और Note 60 Ultra स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है। इसी बीच Infinix Note 60 5G के फुल स्पेसिफिकेशंस सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। आइए, आगे आपको बताते हैं कि इस आगामी फोन में क्या खास मिल सकता है।
लीक के अनुसार Infinix Note 60 5G में 6.78-इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 93.18% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट दे सकती है। जबकि टच सैंपलिंग रेट 240Hz और इंस्टेंट टच सैंपलिंग 2800Hz तक मिल सकता है। ब्राइटनेस के मामले में यह पैनल 700 निट्स की टाइपिकल ब्राइटनेस, 1600 निट्स HBM और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस दे सकता है। इसके साथ ही 100% DCI-P3 कलर गमट, 2304Hz PWM डिमिंग, Always-On Display सपोर्ट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन लगाया जा सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो आगामी Infinix Note 60 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी दी गई है। जिसे Mali-G615 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। यह फोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर रन कर सकता है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM, 8GB तक की एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट मिल सकता है। स्टोरेज ऑप्शन के तौर पर फोन में 128GB और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
Infinix Note 60 5G फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। जो OIS और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ 111.4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लिखी है।
बैटरी और चार्जिंग के मामले में भी Infinix Note 60 5G स्मार्टफोन दमदार होने की उम्मीद है। लीक के अनुसार, इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए Infinix Note 60 5G फोन में डुअल नैनो-SIM सपोर्ट के साथ 5.5G और 5G नेटवर्क, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, USB Type-C, OTG सपोर्ट, FM रेडियो और Type-C ईयरफोन सपोर्ट मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर, डुअल JBL-ट्यूनड स्पीकर्स के साथ Hi-Res Audio, IP64 रेटिंग के साथ डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस और जायरोस्कोप व कम्पास जैसे कई फीचर्स हो सकते हैं।
कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Mist Titanium, Midnight Black, Fizz Blue, Rose Gold और Mocha Brown जैसे रंगों में उपलब्ध हो सकता है। अब तक सामने आए लीक फीचर्स को देखें तो Infinix Note 60 5G मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल स्मार्टफोन ऑप्शन बनकर आ सकता है। वहीं, अब देखना कि कंपनी इसे किस कीमत पर लॉन्च करती है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।