Infinix Note 60, 60 Pro, Note Edge की जानकारी सर्टिफिकेशन साइट पर आई सामने, जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Infinix अपनी नई Note सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल ब्रांड की नोट 60 श्रृंखला के तीन मोबाइल्स Indonesia की SDPPI सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखे गए हैं। यह Infinix Note 60, Infinix 60 Pro और Infinix Note Edge नाम से आ सकते हैं। वहीं, पिछले हफ्ते कंपनी पुष्टि कर चुकी है कि Infinix Note 60 Ultra को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यानी ग्राहकों को कई ऑप्शंस मिल सकते हैं। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग की डिटेल्स जानते हैं।
SDPPI डेटाबेस में तीन मॉडल नंबर X6878, X6887 और X6878 देखे गए हैं। जिसका स्क्रीनशॉट अब नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं। यही नहीं इनके नाम Infinix Note 60, Infinix Note Edge और Infinix Note 60 Pro भी सामने आए हैं। इससे संकेत मिलता है कि Infinix 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में अपनी Note लाइनअप को लेकर आ सकता है। इनमें बेहतर डिजाइन और परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है।
Infinix Note 60 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस पहले ही Geekbench लिस्टिंग में सामने आए हैं। यह फोन खास इसलिए हो सकता है क्योंकि यह कंपनी का पहला Snapdragon चिपसेट वाला स्मार्टफोन बन सकता है। बताया जा रहा है कि Note 60 Pro को Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ टेस्ट किया गया है। जिसे Qualcomm ने इसी साल अगस्त में पेश किया था। यह चिपसेट फिलहाल Redmi Note 15 Pro+ में मौजूद है। जो चीन में उपलब्ध है और इंडिया में भी जल्द आ सकता है।
लिस्टिंग के अनुसार Infinix Note 60 Pro में 8GB RAM दी जा सकती है। यह Android 16 OS पर काम कर सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Infinix इस मॉडल को प्रीमियम-मिड रेंज ग्राहकों के लिए ला सकता है। इसमें बेहतर AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की भी उम्मीद है। हालांकि अभी कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिलना बाकी है। इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा। संभावना है कि आने वाले हफ्तों में और जानकारी सामने आ सकती है।
Infinix Note 60 लाइनअप उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो कम कीमत में बढ़िया परफॉरमेंस और डिजाइन वाला डिवाइस चाहते हैं। इनमें Snapdragon 7s Gen 4 की वजह से Note 60 Pro का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15 Pro+, Realme 15 Pro जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि आप बड़ी बैटरी और मोबाइल गेमिंग अनुभव सस्ते में चाहते हैं तो Infinix Note 60 सीरीज के लिए रुक सकते हैं, लेकिन फिलहाल और जानकारी मिलने तक का इंतजार करना होगा। हम आपको लगातार इस लाइनअप का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।