Infinix Smart 10 4G हुआ सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट, सामने आई ये डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/infinix-smart-10-4g-eec-fcc-and-geekbench-listings.jpg

मोबाइल निर्माता इंफिनिक्स इन दिनों अपनी स्मार्ट सीरीज के विस्तार पर काम कर रहा है ब्रांड द्वारा इस श्रृंखला के तहत नया मोबाइल Infinix Smart 10 4G लाया जा सकता है यह डिवाइस फिलहाल EEC, FCC सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का पता चला है। आइए, आगे फोन से जुड़ी तमाम जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Infinix Smart 10 4G EEC, FCC लिस्टिंग

बैटरी: लिस्टिंग के अनुसार आगामी मोबाइल फोन Infinix Smart 10 4G में 5850mAh की दमदार बैटरी (Li-ion पॉलिमर, DC3.91V) मिल सकती है। जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग (FCC लिस्टेड चार्जिंग एडेप्टर – ‘U180XSA’ और ‘U180XSB’) को सपोर्ट करेगी।

डिजाइन: Infinix Smart 10 4G का डायमेंशन 166mm x 77mm x 9mm होगा। डिवाइस में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया जा सकता है। डिवाइस के दाईं ओर पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखे जा सकते हैं।

स्टोरेज और रैम: लिस्टिंग में सामने आया है कि डिवाइस में 4GB/128GB स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि लॉन्च के वक्त और भी मॉडल्स आ सकते हैं।

कैमरा: फोन में एक फ्लैट रियर पैनल है। कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो इसमें दो कैमरा सेंसर और एक एलईडी लाइट स्ट्रिप है। जबकि सेंसर की जानकारी साफ नहीं है।

Infinix Smart 10 4G गीकबेंच लिस्टिंग