
Infinix ने भारत में अपनी स्मार्ट स्मार्टफोन सीरीज के विस्तार का ऐलान कर दिया है। इसके तहत इंडिया में नया फोन Infinix Smart 10 लॉन्च होगा। ब्रांड ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रो साइट लाइव कर दी है। जिसमें लॉन्च डेट सहित प्रमुख स्पेसिफिकेशंस देखे जा सकते हैं। आइए जानते हैं पेश होने की तारीख और इस डिवाइस में क्या कुछ खास मिलने वाला है।
Infinix Smart 10 लॉन्च डेट
- ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर सामने आए टीजर के अनुसार Infinix Smart 10 25 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
- अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो 25 जुलाई का इंतजार कर सकते हैं क्योंकि ब्रांड द्वारा सस्ते दामों पर डिवाइस की एंट्री संभव लग रही है।
- यह डिवाइस ब्रांड ने ‘SWAG SE SOLID’ टैगलाइन के साथ टीज किया है इसे इस सेगमेंट का पहला 4 साल का लैग-फ्री अनुभव प्रदान करने वाला डिवाइस बताय जा रहा है।
- कलर्स की बात करें तो यह आगामी मोबाइल फोन आइरिस ब्लू,वाइट, पिंक और ग्रे जैसे चार रंगों में उपलब्ध होगा।
Infinix Smart 10 स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन
माइक्रो साइट में Infinix Smart 10 में स्क्रैच-रेसिस्टेंट बैक पैनल मिलने की बात कंफर्म हुई है। जिसने 25,000 से अधिक रिपीटेड ड्रॉप टेस्ट और 1.5 मीटर के 6-साइडेड ड्रॉप टेस्ट को पास किया है। यही नहीं यह डिवाइस IP64 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है। यानी आपको आपको पानी के छीटों और धूल से सुरक्षा मिलेगी।
डिस्प्ले
Infinix Smart 10 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स ब्राइटनेस के साथ ग्राहकों को बढ़िया अनुभव देगा।
परफॉर्मेंस
यह डिवाइस XOS 15 पर आधारित Android 15 पर काम करेगा इसमें यूजर्स को Unisoc T7250 SoC मिलने की जानकारी दी गई है।
बैटरी और चार्जिंग
Infinix Smart 10 फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है। इससे 28 दिनों के स्टैंडबाय टाइम, 40 घंटे के कॉलिंग टाइम, और 100 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है।
कैमरा
Infinix Smart 10 में 8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा है, जिसमें डुअल LED फ्लैश और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
अन्य और एआई फीचर्स
Infinix Smart 10 में वन-टैप Infinix AI दिए जाने की पुष्टि हुई है। जिससे आप राइटिंग असिस्टेंट, डॉक्यूमेंट असिस्टेंट और Folax AI पर्सनल असिस्टेंट का एक्सेस पा सकते हैं। इसके साथ ही डुअल स्पीकर 300% अधिक वॉल्यूम प्रदान करते हैं।
बताते चलें कि Infinix Smart 10 Flipkart पर उपलब्ध होगा। जिसकी माइक्रोसाइट लाइव है। यह स्मार्टफोन अपने फीचर्स और खूबियों के साथ एक अच्छा विकल्प लग रहा है, लेकिन यह कितना बढ़िया होगा इसके लॉन्च के बाद ही पता चल पाएगा।











