Infinix Smart 20 की पहली सेल आज, सस्ते में खरीदें 120Hz स्क्रीन और 5200mAh बैटरी वाला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/infinix-smart-20-first-sale-india-price-offers-specs.jpg

Infinix Smart 20 स्मार्टफोन की पहली सेल आज भारत में शुरू हो गई है। इस बजट 4G स्मार्टफोन को कंपनी ने 8 जून को लॉन्च किया था। वहीं, अब इसे Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। फोन को कम कीमत में बड़े डिस्प्ले, दमदार बैटरी और AI फीचर्स के साथ उतारा गया है। खास बात यह है कि कंपनी शुरुआती सेल में ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का फायदा भी दे रही है। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

Infinix Smart 20 कीमत और ऑफर्स

Infinix Smart 20 भारत में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। वहीं, 4GB RAM + 128GB वैरियंट को 13,999 रुपये में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन Shadow Black, Polaris Titanium, Sunlike Orange और Cloudline Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Infinix Smart 20 फोन लेने कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Flipkart Axis Bank कार्ड पर 1,100 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, HDFC और SBI बैंक कार्ड्स पर 500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन के बदले 11,400 रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है। EMI ऑप्शन में ग्राहक इसे करीब 588 रुपये प्रति माह की शुरुआती किस्त पर भी खरीद सकते हैं। यह ऑफर्स Flipkart पर मिलेगे।

Infinix Smart 20 स्पेसिफिकेशंस

Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1576 x 720 पिक्सल है। यह पंच-होल डिजाइन वाली IPS LCD स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 700 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉरमेंस के लिए Infinix Smart 20 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 2.0GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है और ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर काम करता है। इसमें Memory Fusion तकनीक भी मिलती है, जिसकी मदद से 4GB RAM को वर्चुअली बढ़ाकर 8GB तक किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 20 फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए Infinix Smart 20 में 5200mAh की बैटरी दी गई है। यह 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फुल चार्ज के बाद यह स्मार्टफोन लगभग 933 घंटे यानी करीब 38 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

Infinix Smart 20 में IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रह सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बॉडी 1.5 मीटर तक की ड्रॉप रेजिस्टेंस क्षमता रखती है। फोन में Smart Noise Cancellation फीचर भी दिया गया है, जो भीड़भाड़ वाले माहौल में बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस दे सकता है।

फोन में Ultra Link टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो करीब 1 किलोमीटर तक ऑफलाइन कम्यूनिकेशन सपोर्ट कर सकती है। इसके साइड फ्रेम पर डेडिकेटेड AI बटन मौजूद है, जिससे यूजर्स कई AI फीचर्स को तुरंत एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा Infrared सेंसर भी है, जिसकी मदद से फोन को टीवी रिमोट की तरह भी उपयोग किया जा सकता है।

अगर आप कम बजट में बड़ा डिस्प्ले, लंबा बैटरी बैकअप और नए AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Infinix Smart 20 आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि यदि आपकी इच्छा 5जी फोन की है तो आप realme, Motorola और Tecno के सस्ते फोंस ले सकते हैं। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें।

See Full Specs