
यूएस टेक कंपनी इनफोकस ने जून माह में अपना स्मार्टफोन इनफोकस टर्बो 5 लॉन्च किया था। यह फोन अपनी पावरफुल बैटरी के लिए काफी प्रसिद्ध है। वहीं आज कंपनी की ओर से इसी फोन का नेक्स्ट वर्ज़न इनफोकस टर्बो 5 प्लस पेश किया है। इनफोकस ने अपने इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो 21 सितंबर से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस हुआ लॉन्च, इस बार कीमत भी है कम
इनफोकस टर्बो 5 प्लस की बात करें तो इस फोन में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी860 जीपीयू दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इनफोकस टर्बो 5 प्लस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसपर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
एप्पल ने लॉन्च किया अब तक का सबसे शानदार फोन iPhone X, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी तथा 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी मैमोरी को एक्सट्रनल कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,850एमएएच की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।






















