कैमरा हो या गेमिंग, आज AI यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का बड़ा जरिया बन चुका हैः MediaTek

Join Us icon

पिछले कुछ सालों में जितना जिक्र फोन ब्रांड को लेकर नहीं रहा है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा MediaTek को लेकर रही है। 10 हजार रुपये से कम के फोन हों या फिर 1 लाख रुपये से ज्यादा के, हर बजट में MediaTek प्रोसेसर वाले फोन मिल जाते हैं। भारत में एक इवेंट के दौरान हमारी मुलाकात कंपनी के सिनियर डायरेक्टर ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग, ‘थॉमस हो’ से हुई। जहां उन्होंने हमसे भारतीय बाजार को लेकर MediaTek की स्ट्रेटजी और फ्यूचर प्लानिंग पर खुलकर चर्चा की। पेश है उनसे बातचीत के कुछ खास अंशः…

91मोबाइल्स: MediaTek Dimensity प्रोसेसर तकनीकी रूप से काफी एडवांस है, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं भारतीय बाजार काफी डायनेमिक है और यहां हर किसी की अपनी अलग डिमांड है। ऐसे भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर Dimensity प्रोसेसर में किस तरह के कस्टमाइजेशन पेश किए गए हैं?

मीडियाटेक: हमने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत स्मार्टफोन पोर्टफोलियो तैयार किया है। हम OEM ब्रांड्स से लगातार फीडबैक लेते रहते हैं कि भारतीय यूजर्स की जरूरतें क्या हैं और फिर उसी हिसाब से अपना प्रोडक्ट लेकर आते हैं। जैसे यहां गर्मी काफी पड़ती है, तो इसे ध्यान में रखते हुए हमने अपने मोबाइल्स प्रोसेसर में थर्मल एफिशिएंसी बेहतर की है। इसी तरह गांव और दूरदराज के इलाकों में कमजोर सिग्नल की समस्या को देखते हुए कम्युनिकेशन परफॉर्मेंस को भी अपग्रेड किया है। वहीं हमारे प्रोसेसर से पावर्ड फोन में हिंदी सहित कई भाषाओं के लिए AI-सपोर्ट करने मं सक्षम हैं। ऐसी ही कई खास फीचर्स हमारे प्रोसेसर में हैं जिन्हें विशेष रूप से भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

oppo-reno-14-pro-india-launch-timeline-leaked

91मोबाइल्स: जल्द ही MediaTek का नया चिपसेट Dimensity 8450 भारत में दस्तक देने वाला है। इस प्रोसेसर के बारे में कुछ बताएं?

मीडियाटेक: यह फ्लैगशिप ग्रेड प्रोसेसर है, जिसे हर मामले में शानदार कहा जा सकता है। इसमें न सिर्फ आपको बेहतर गेमिंग मिलेगी, बल्कि कैमरा और नेटवर्क कनेक्टिविटी में भी खास है। MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट में हमने मल्टी-फ्रेम EIS टेक्नोलॉजी दी है, जो वीडियो स्टेबलाइजेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी। इसके अलावा, स्मार्टफोंस में गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखने के लिए मीडियाटेक प्रोसेसर में एडवांस HyperEngine टेक्नोलॉजी को शामिल की गई है, जो स्मूथ और लैग-फ्री रिजल्ट देगी। इसी तरह मीडियाटेक चिपसेट की AI कैपेबिलिटी भी लगातार बेहतर और एडवांस हो रही है। अब हम 60 फ्रेम पहले ही डिटेक्ट कर लेते हैं ताकि यूजर्स को उनके फोन में वीडियो स्टेबलाइजेशन और स्मूथ 4K 60/fps आउटपुट मिल सके।

91मोबाइल्स: MediaTek Dimensity प्रोसेसर गेमिंग और परफॉर्मेंस के साथ ही कैमरे के मामले में भी काफी शानदार माने जाते हैं। ऐसे में जानना चाहूंगा कि कंपनी कैमरा फीचर्स को शानदार बनाने के लिए किस तरह की टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है?

मीडियाटेक: कैमरा हमारे लिए बहुत अहम है और यह सिर्फ हाई मेगापिक्सल का खेल नहीं है। जब भी हम अपना फ्लैगशिप रोडमैप तय करते हैं, कैमरा हमेशा प्राथमिकता में होता है। इसके लिए हम Google और अलग-अलग सेंसर पार्टनर के साथ मिलकर AI बेस्ड कैमरा टेक्नोलॉजी पर काम करते रहते हैं। यही वजह है कि आपने देखा होगा कि Dimensity प्रोसेसर आधारित फोन बेहतर डिटेलिंग के साथ काफी नेचुरल फोटो क्लिक करने में सक्षम हैं।

हाल में लॉन्च हुए vivo X200 Pro हो या फिर OPPO Find X8 Pro, इनमें बढ़िया इमेज रेंडरिंग के साथ एकदम नेचुरल और शानदार रिजल्ट मिलता है। फ्लैगशिप के साथ ही मिड-रेंज फोन में भी DSLR जैसी फोटो क्वालिटी दी जा रही है। हमें इस बात की खुशी है कि आज MediaTek Dimensity प्रोसेसर आधारित फोन के कैमरे iPhone से भी बेहतर माने जा रहे हैं।

91मोबाइल्स: हाल के दिनों में AI को लेकर काफी चर्चा है। ऐसे में जानना चाहेंगे कि Gen Z यूजर्स के लिए MediaTek अपने AI को किस तरह से स्मार्ट बना रहा है?

मीडियाटेक: हम MediaTek की Dimensity 9000 और 8000 सीरीज के प्लेटफॉर्म में लोकल HCI (ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरफेस) क्षमताएं दे रहे हैं। हमारा फोकस प्रोसेसर के जरिये मोबाइल फोन में रियल टाइम ट्रांसलेशन और AI फोटो एडिटिंग जैसी ऐप्लिकेशन का सपोर्ट देने पर है। साथ ही, OEM ब्रांड्स को ऐसे टूल्स दिए जाएं जिनसे वे खुद के यूनिक AI फीचर्स डिवाइसेज में जोड़ सकें। इतना ही नहीं, हमारी कोशिश है कि मिड रेंज और कम बजट के फोंस के लिए ऑनडिवाइस बेहतर AI फीचर्स को उपलब्ध करा सकें, जो आपकी रोजाना के कामों को और आसान कर सके।

91मोबाइल्स: क्या AI सिर्फ एक ट्रेंड है या फिर यह वाकई में यूजर्स की जरूरत बन रहा है?

मीडियाटेक: यह सिर्फ ट्रेंड नहीं है। AI अब यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का एक बड़ा जरिया बन चुका है। फिर चाहे वह कैमरा का सीन डिटेक्शन हो या फिर मोबाइल में नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन। हम Edge AI पर भी काम कर रहे हैं ताकि डेटा डिवाइस पर ही प्रॉसेस हो और यूजर को रियल टाइम बेनिफिट मिल सके।

91मोबाइल्स: इसमें कोई दो राय नहीं कि मीडियाटेक नंबर एक एसओसी कंपनी है। परंतु फ्लैगशिप सेगमेंट में आप अब भी अपने प्रतियोगी से पीछे हैं। ऐसे में फ्लैगशिप सेगमेंट को और मजबूत बनाने के लिए आप किस तरह की रणनीति पर काम कर रहे हैं?

मीडियाटेक: फ्लैगशिप सेगमेंट में भी हम बेहतर कर रहे हैं और हमें शानदार ग्रोथ मिली है। 2023 में जहां इस सेगमेंट से हमारी कमाई $1 बिलियन थी, वहीं 2024 में यह दोगुनी होकर $2 बिलियन तक पहुंच गई। हम OPPO, vivo और realme जैसे ब्रांड्स के साथ मिलकर प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर रहे हैं। वहीं बताते चलें कि सिर्फ फ्लैगशिप सेगमेंट ही नहीं, लो बजट स्मार्टफोंस में भी हम परफॉर्मेंस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। मीडियाटेक की ओर से ऐसा कभी नहीं किया जाएगा कि लो कॉस्ट फोन है तो उसे कम तवज्जो दी जाए।

91मोबाइल्स: MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर को लेकर अभी से चर्चा होने लगी है। क्या यह भारत में भी जल्द देखने को मिलेगा?

मीडियाटेक : हां, बिल्कुल। ग्लोबल के साथ ही भारत में भी MediaTek Dimensity 9500 आधारित डिवाइस देखने को मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here