इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में जोड़ा कम बजट वाला 4जी फोन

अपनी एक्वा सीरीज़ को लेकर साल 2016 के अंत में चर्चा के विषय बनी मोबाईल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने आज अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और फोन लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स की ओर से एक्वा अमेज़ प्लस भारतीय बाजार में उतार दिया गया है जहां इसकी कीमत 6,290 रुपये रखी गई है।
ओपो ए57 लॉन्च, कीमत 14,990 रुपये
इंटेक्स द्वारा कम बजट में पेश किया गया यह 4जी फोन वोएलटीई सपोर्टिड है जो यूजर्स को बेहतरीन इंटरनेट का अनुभव देगा। फोन के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो पर आधारित है जो 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।
एक्वा अमेज़ प्लस में 4.7-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
7 फरवरी को लॉन्च होगा आसूस का 5,000 एमएएच बैटरी वाला फोन
फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने फोन के रियर पैनल तथा फ्रंट पैनल में 5-मेगापिक्सल के कैमरे दिए हैं जो एलईडी फ्लैश से लैस है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।
आईबॉल ने लॉन्च किया 3जीबी रैम वाला टैबलेट
6,290 रुपये की कीमत पर यह फोन देश के आॅनलाईन तथा आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर ब्लैक, ब्लू तथा ग्रे ह्यू कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।