iPhone 17 सहित Apple डिवाइस पर बड़ा ऑफर, 2,371 रुपये से EMI और 12,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/invent-iphone-17-apple-offer-emi-exchange-bonus-.jpg

Apple पार्टनर iNvent ग्राहकों के लिए ‘Freedom to Upgrade’ ऑफर चला रहा है। इसके तहत ग्राहक चुनिंदा Apple डिवाइस को आसान EMI और एक्स्ट्रा सेविंग के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी 24 महीने की No-Cost EMI के साथ iPhone, MacBook और iPad पर एक्सचेंज बोनस और स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि यह ऑफर्स सिमित समय के लिए है और ब्रांड द्वारा बदले भी जा सकते हैं। आइए, आगे सभी मॉडल्स पर मिलने वाली डिटेल्स जानते हैं।

iPhone पर 12,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस

‘Freedom Deals’ के तहत ग्राहक iPhone को 24 महीने की No-Cost EMI पर खरीद सकते हैं। ऑफर के तहत चुनिंदा मॉडल्स पर मासिक किस्त 2,371 रुपये से शुरू होती है। हालांकि EMI की राशि मॉडल और लागू ऑफर के आधार पर अलग-अलग होगी।

उदाहरण के रूप में समझें तो iPhone 17 को लागू ऑफर के तहत 3,412 रुपये प्रति माह की EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ एलिजिबल पुराने डिवाइसेज को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। इससे नए iPhone को अपग्रेड करने की प्रभावी कीमत कम हो सकती है।

MacBook पर 8% डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक कैशबैक

iNvent का Independence Day ऑफर सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं है। चुनिंदा MacBook मॉडल्स पर ग्राहकों को 8 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ग्राहकों को 15,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है।

कुछ चुनिंदा MacBook मॉडल्स पर Student और Education Benefits भी उपलब्ध हैं। यानी स्टूडेंट्स के लिए MacBook खरीदने पर अतिरिक्त बचत का मौका मिल सकता है।

iPad पर भी मिलेगा डिस्काउंट

iPad खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए भी Freedom Deals के तहत फायदा दिया जा रहा है। चुनिंदा iPad मॉडल्स पर 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट और 6,000 रुपये तक का कैशबैक उपलब्ध है। MacBook की तरह कुछ चुनिंदा iPad मॉडल्स पर भी छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों के लिए विशेष लाभ दिए जा रहे हैं।

आखिर में बताते चलें कि iNvent के Freedom Deals सीमित समय के लिए चुनिंदा iNvent स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। ऑफर का लाभ प्रोडक्ट की उपलब्धता और लागू बैंक व ऑफर की शर्तों के आधार भी होगा। इसलिए किसी भी डिवाइस को लेने से पहले स्टोर पर उपलब्ध मॉडल, EMI, एक्सचेंज बोनस, कैशबैक और अन्य जानकारी जरूर चेक करें।