इस खास फीचर्स से लैस होगी Apple iPhone 13 सीरीज, Android Phone की करेगी छुट्टी

Join Us icon

Apple iPhone 13 सीरीज को लेकर काफी समय से लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। हालांकि, अब तक एप्पल ने इस सीरीज के किसी भी फीचर या फोन को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, अब तक सामने आई लीक्स से एप्पल आईफोन 13 सीरीज के बारे में कई जानकारी पता लग चुकी है। वहीं, एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple iPhone 13 सीरीज में कंपनी LiDAR स्कैनर दे सकती है इससे पहले रिपोर्ट्स और लीक में कहा गया कि सिर्फ प्रो मॉडल ही LiDAR सपॉर्ट के साथ आएगा। अब एप्पल विश्लेषक Wedbush ने एक बात की पुष्टि की है जिसमें पूरी आईफोन 13 सीरीज में LiDAR स्कैनर होने की जानकारी मिली थी। इसके अलावा बताया गया है कि इस सीरीज के अंदर आने वाले प्रो मॉडल में 1टीबी तक की स्टोरेज दी जाएगी।

एप्पल विश्लेषक का कहना है कि उन्होंने एशिया में आईफोन 13 की सप्लाई चेन को देखा है। जिससे इस सीरीज में LiDAR स्कैनर दिखाई दिया है। इसके अलावा, प्रो मॉडल में 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है। पिछली आईफोन सीरीज में अधिकतम 512 जीबी स्टोरेज दी गई थी। इसे भी पढ़ें: Apple की बड़ी साजिश, जानबूझकर iPhones धीमे करने का लगा आरोप, iOS Updates भेजकर करती है प्रोसेसिंग स्लो

apple-iphone-13-120hz-display

इसके अलावा कुछ समय पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि यह नई वाई-फ़ाई टेक्नोलॉजी अगले साल iOS और Android स्मार्टफ़ोन में दिए जाने वाला स्टेंडर्ड फ़ीचर होगा। ऐसे में iPhone 13 मॉडल में एप्पल WiFi 6E फ़ीचर दिया जा सकता है। नई वाईफ़ाई टेक्नोलॉजी यूज़र्स को पहले से ज्याद बेहतर स्पीड और कनेक्टिविटी मिलेगी। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये फ़ीचर हायर मॉडल में दिया जा सकता है। हालांकि इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास नया 6GHz WiFi 6E राउटर होना चाहिए। इसे भी पढ़ें: 2022 में आने वाले सभी iPhone होंगे 5G से लैस, ये है कंपनी प्लान

5GHz WiFi के मुक़ाबले 6GHz वाले WiFi 6E में यूज़र्स को पहले से चार गुना ज़्यादा बैंडविर्थ मिलेगी। यानी इसकी मदद से स्मार्टफ़ोन में बेहतर कनेक्टिविटी और स्टेबिलिटी के साथ हाई स्पीड इंटरनेट और डेटा ट्रांसफर को इंजॉय किया जा सकता है। इसके साथ ही वाईफाई कॉलिंग के दौरान यूजर्स को काफी बेहतर वॉइस क्वालिटी मिलेगी। जैसा की हम पहले बता चुके हैं कि WiFi 6E की लाजवाब स्पीड, कनेक्टिविटी और स्टेबिलिटी के लिए आपके पास ऐसा राउटर होना चाहिए तो 6Hz ब्रॉडकास्ट कनेक्टिविटी ऑफर करता हो।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here