iPhone 16e में है A18 चिप का बिन्ड वैरियंट, गीकबेंच लिस्टिंग में रैम भी आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/iphone-16e-binned-variant-a18-geekbench-listing.jpg
Highlights

iPhone 16e इस हफ्ते की शुरुआत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गया है। यह iPhone 16 सीरीज का नया मेंबर है जिसने iPhone SE लाइनअप की जगह ली है। यह स्मार्टफोन 28 फरवरी को स्टोर्स में उपलब्ध होगा। वहीं, नई जानकारी के अनुसार iPhone 16e और स्टैंडर्ड iPhone 16 में इस्तेमाल की गई A18 चिप में एक महत्वपूर्ण अंतर सामने आया है। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

iPhone 16e A18 चिप डिटेल्स

इस प्रोसेस को ‘चिप बिनिंग’ कहा जाता है, जिसे सेमीकंडक्टर उद्योग में गुणवत्ता नियंत्रण उपाय माना जाता है। चिप का उत्पादन कभी 100 प्रतिशत सही नहीं होता है और कुछ चिप्स आवश्यक क्लॉक स्पीड या कोर काउंट को पूरा नहीं कर पाते हैं। उन्हें फेंकने के बजाय निर्माता उन्हें अलग कर देते हैं, कुछ कोर को अक्षम कर देते हैं और फिर उन्हें सस्ती कीमत पर बेचते हैं।

संभावित iPhone 16e गीकबेंच बेंचमार्क प्लेटफार्म पर देखा गया है। जिससे इसकी रैम क्षमता का खुलासा हुआ है, जिसे Apple आधिकारिक तौर पर नहीं बताता है।

iPhone 16e गीकबेंच लिस्टिंग

भारत में iPhone 16e की कीमत 128GB मॉडल के लिए 59,900 रुपये से शुरू होती है और 512GB के लिए 89,900 रुपये तक जाती है। हमने भारत में iPhone 16e की कीमत की तुलना अन्य प्रमुख बाजारों से भी की है।

See Full Specs

Apple iPhone 16E (iPhone SE 4) Price
Rs. 59,900
Go To Store
See All Prices