
Apple इस साल के अंत में अपनी अगली iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में आगामी iPhone 17 Air को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक विश्वसनीय Apple विश्लेषक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार एप्पल अपने अल्ट्रा-थिन मॉडल में भी हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस देने जा रहा है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
iPhone 17 Air रैम डिटेल्स (लीक)
- Apple विश्लेषक Ming-Chi Kuo ने खुलासा किया है कि iPhone 17 सीरीज के कम से कम तीन मॉडल iPhone 17, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max 12GB RAM के साथ लॉन्च होंगे। अब इसमें चौथे मॉडल iPhone 17 Air का नाम भी जुड़ गया है, जो पहले केवल Pro Max तक सीमित माना जा रहा था।
- विश्लेषक के अनुसार, Apple का यह कदम भविष्य में आने वाले AI फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए है, जिनके लिए कम से कम 8GB RAM की जरूरत होती है। बढ़ी हुई RAM, Apple Intelligence जैसी एडवांस AI क्षमताओं को और बेहतर तरीके से संभालने में मदद करेगी।
- iPhone 16 सीरीज फिलहाल 8GB RAM के साथ आती है। ऐसे में 12GB RAM के साथ iPhone 17 सीरीज एक बड़ा अपग्रेड मानी जा रही है। हालांकि, बेस iPhone 17 मॉडल में 12GB RAM को लेकर Apple को सप्लाई चेन से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और इस पर अंतिम फैसला मई के अंत तक होने की उम्मीद है।
iPhone 17 Air की डमी यूनिट (लीक)
- टेक रिव्यूअर Sonny Dickson ने iPhone 17 सीरीज के डमी मॉडल की तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में iPhone 17 Air की अल्ट्रा-थिन डिजाइन को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस महज 5.65mm मोटा होगा जो अब तक के किसी भी iPhone से पतला है। इसकी पतली बॉडी का कारण इसकी बैटरी कैपेसिटी में कमी है, जो स्टैंडर्ड iPhone 17 की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है।
- iPhone 17 Air के निचले किनारे पर केवल USB Type-C पोर्ट के लिए जगह है और इसमें बाकी मॉडलों की तुलना में कम स्पीकर ग्रिल्स देखने को मिलती हैं।
Take a look at the sides of the iPhone 17 dummy — the Air model is unbelievably thin. pic.twitter.com/ixadQHuxK5
— Sonny Dickson (@SonnyDickson) April 24, 2025
2026 में सभी iPhone होंगे 12GB RAM से लैस
Ming-Chi Kuo का यह भी कहना है कि Apple iPhone 18 सीरीज (2026) से सभी मॉडल्स में 12GB RAM को स्टैंडर्ड बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे स्मार्टफोन मार्केट में प्रतिस्पर्धा और मजबूत हो सके।
गौरतलब है कि 12GB RAM की कीमत 8GB RAM की तुलना में लगभग 50% अधिक है, जिससे Apple के सप्लायर्स जैसे Micron और SK Hynix को बड़ा लाभ मिलेगा।









