iPhone 17 Air की इमेज हुई लीक, पतले डिजाइन के साथ दिखा फोन

Join Us icon
Highlights

  • iPhone 17 Air की मोटाई 5.5mm होने की संभावना है।
  • इसमें एक बड़ा पिल-आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है।
  • iPhone 17 Air और Pro Max में समान डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

iPhone 17 सीरीज के बारे में लीक और अफवाहें लगातार आ रही हैं वहीं, नए लीक में आईफोन 17 एयर और iPhone 17 Pro के बीच साइज का अंतर दिखाया गया है। जिसमें आगामी 17 Air का बेहद पतला लुक नजर आ रहा है। यानी अगर ये जानकारी सही साबित होती हैं, तो iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है।

iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro थिकनेस डिटेल्स (लीक)

  • लीक हुई तस्वीर को टिपस्टर Majin Bu ने एक्स प्लेटफार्म पर शेयर किया है। ऐसा लगता है कि ये iPhone 17 Pro और iPhone 17 Air के 3D-प्रिंटेड मॉडल हैं।
  • दिलचस्प बात यह है कि इन मॉडलों की पोजिशनिंग इस तरह की गई है कि दोनों फोंस की मोटाई साफ दिखाई देती है।
  • iPhone 17 Air पहले से ही एक पतला स्मार्टफोन माना जा रहा है और यह लगभग iPhone 17 Pro की आधी मोटाई का होगा।
  • तस्वीर में दोनों फोन को साथ रखे जाने से यह अंतर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
  • लीक्स के अनुसार, iPhone 17 Air की मोटाई 5.5mm होगी, जिससे यह अब तक का सबसे पतला iPhone बन जाएगा, यहां तक कि iPhone 6 (6.9mm) से भी पतला।

पतले डिजाइन के अलावा, iPhone 17 Air में नया कैमरा डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। लीक हुए रेंडर्स में एक बड़ा पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है, जो Google Pixel 9 के समान लगता है। जबकि अंतिम डिजाइन में यह कैसा दिखाई देगा, यह जानने के लिए हमें इंतजार करना होगा।

iPhone 17 Air के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

  • iPhone 17 Air की लंबाई 163mm और चौड़ाई 77.6mm हो सकती है।
  • इसमें 6.9-इंच का LTPO Super Retina डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें Dynamic Island नॉच होगा। यह डिस्प्ले iPhone 17 Pro Max के समान बताया जा रहा है।
  • iPhone 17 Air में एक्शन बटन होने की संभावना है, जिसके साथ वॉल्यूम रॉकर कीज बाईं ओर और पावर बटन दाईं किनारे पर होगा।

iPhone 17 Air के लॉन्च की उम्मीद इस साल सितंबर के आसपास की जा रही है। यह iPhone 17 सीरीज का चौथा मॉडल हो सकता है या फिर iPhone 17 Plus की जगह ले सकता है। Apple के इसे भारत में भी लॉन्च करने की संभावना है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here