iPhone 18 Pro लॉन्च! देखें डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर सहित सभी डिटेल्स

Apple वह टेक कंपनी है जो एक बार अपने फोन लेकर आती है और फिर सालभर उन्हीं की चर्चा होती रही है। आज कंपनी ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए आईफोन 18 सीरीज को पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से सीरीज के प्रो मॉडल्स पेश किए गए हैं जिनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हैं। इनके साथ ही एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन भी मार्केट में आया है। आईफोन 18 प्रो मैक्स और आईफोन डुओ की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और आईफोन 18 प्रो प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
iPhone 18 Pro डिजाइन
सबसे पहले फोन की लुक और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो Apple ने आईफोन 18 प्रो का डिजाइन पिछली जेनरेशन वाले iPhone 17 Pro जैसा ही रखा है। यह मोबाइल Aluminium फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं बैक पैनल पर कंपनी ने Ceramic Shield ग्लास का इस्तेमाल किया है। फोन के रियर कैमरा को बड़े हॉरिजॉन्टल कैमरा प्लेटफॉर्म में रखा गया है जो पैनल के बारी हिस्से से हल्का उपर उभरा हुआ है जिसमें तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश लाइट लगी है।
iPhone 18 Pro को कंपनी ने IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इस Apple मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। इस आईफोन की थिकनेस तकरीबन 8.2mm है और वजन 200 ग्राम के करीब है। यह नया Apple फोन मार्केट में burgundy, glacier, silver और black कलर में लाया गया है। सभी कलर आईफोन 18 प्रो को प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं।
iPhone 18 Pro स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
Apple iPhone 18 Pro को 2622 × 1206 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच की कॉम्पैक्ट Dynamic Island स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह Super Retina XDR डिस्प्ले है जिसे OLED पैनल पर बनाया गया है और इसमें LTPO+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस बार डायनामिक आइलैंड पहले से छोटी हो गई है और यूजर इसमें एक साथ तीन एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं।
इस आईफोन डिस्प्ले पर 120Hz ProMotion का सपोर्ट दिया गया है जो स्क्रॉलिंग को स्मूथ और फास्ट बनाएगा। वहीं साथ ही 3000nits ब्राइटनेस और 460ppi जैसे फीचर्स स्क्रीन यूज को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आईफोन 18 प्रो की स्क्रीन को Ceramic Shield 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।
परफॉर्मेंस
एप्पल 18 प्रो को इंडिया में Apple के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल सीपीयू A20 Pro पर लॉन्च किया गया है। यह 2नैनोमीटर फेबिक्रेशन्स पर बना हेक्सा-कोर प्रोसेसर है जो 4.9GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस आईफोन में 32-कोर Apple Neural Engine भी दिया गया है जो AI और मशीन लर्निंग के कामों को खुद हैंडल करके CPU और GPU का लोड कम करता है।
Apple A20 Pro प्रोसेसर आईफोन 18 प्रो में CPU और GPU परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के साथ ही पावर एफिशिएंसी भी बनाए रखेगा। इसके साथ ही फोन में Apple C2 Modem भी दिया गया है। वहीं iPhone 18 Pro को नए iOS 27 के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसमें Apple Intelligence से जुड़े नए और एडवांस AI फीचर्स शामिल हैं।
कैमरा
iPhone 18 Pro का कैमरा फोन का सबसे बड़ा आर्कषण है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें तीनों 48MP Camera लगे हैं। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल मेन Fusion कैमरा, 48 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर और 48 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर लगाया गया है।
आईफोन 18 प्रो का बैक कैमरा वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है जो लेंस के जरिए सेंसर तक पहुंचने वाली लाइट को कंट्रोल करके लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बेहतरीन रिजल्ट देता है और साथ ही असरदार डेप्थ ऑफ फील्ड इफेक्ट प्रदान करता है। इस फोन कैमरा से 120fps 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। वहीं साथ ही कई तरह के मोड्स, फिल्टर और इफेक्ट्स भी इस आईफोन में यूजर्स को मिलेंगे।
बैटरी
कंपनी की ओर से Apple iPhone 18 Pro की बैटरी एमएएच पावर तो अभी अनाउंस नहीं की गई है लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल 24 घंटे का बैैकअप दे सकता है। वहीं फोन में silicon battery का इस्तेमाल किया गया है। एप्पल का दावा है कि फोन सिर्फ 15 मिनट में ही 50% चार्ज हो सकता है। वहीं आईफोन 18 प्रो को केवल 5 मिनट चार्ज पर लगाने से ही 6 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है।
iPhone 18 Pro प्राइस
आईफोन 18 प्रो को कंपनी ने 4 स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें 256GB, 512GB और 1TB के साथ ही इस बार 2TB storage वाला आईफोन भी शामिल है। इंडिया में iPhone 18 Pro का रेट 1,64,900 रुपये से शुरू होता है और इसे burgundy, glacier, silver और black कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय ग्राहक आईफोन 18 प्रो को 12 सितंबर से बुक कर पाएंगे और 18 सितंबर से iPhone 18 Pro की सेल शुरू हो जाएगी।