
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे लेकर दो बड़े लीक सामने आए हैं, जिसमें iPhone Fold के डिजाइन, डिस्प्ले और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारियां मिली हैं। खास बात यह है कि पहली बार इस डिवाइस का CAD-बेस्ड रेंडर लीक हुआ है, जो केस और एक्सेसरी मेकर्स के लिए तैयार किए गए CAD ड्रॉइंग्स पर आधारित बताया जा रहा है। इन रेंडर्स से साफ है कि एप्पल अपने फोल्डेबल iPhone को बाकी फोल्ड फोंस से अलग बना सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक हुए रेंडर के अनुसार आगामी iPhone Fold का इनर फोल्डिंग डिस्प्ले स्क्वायर शेप का नहीं होगा। फोन को अनफोल्ड करने पर यह लैंडस्केप मोड में ओपन हो सकता है। जो Apple की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है। उम्मीद है ब्रांड इस डिजाइन के जरिए iPad ऐप्स को सीधे iPhone Fold पर चलाने की सुविधा दे सकता है। जिससे डेवलपर्स को अलग से ऐप ऑप्टिमाइजेशन नहीं करनी पड़ेगी। हालांकि, यह फिलहाल सिर्फ लीक हैं। देखना होगा कि आगे ऐसा होता है या नहीं।
डिस्प्ले साइज की बात करें तो iPhone Fold के इनर स्क्रीन का साइज 7.76-इंच बताया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2713 x 1920 पिक्सल हो सकता है। वहीं, कवर डिस्प्ले 5.49-इंच का हो सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1422 x 2088 पिक्सल होने की उम्मीद है। इसका आस्पेक्ट रेशियो अलग नजर आता है, जो इसे मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोंस से अलग पहचान दे सकता है।
डायमेंशन के अनुसार, फोन फोल्ड होने पर 120.6 x 83.8 x 9.6mm और अनफोल्ड होने पर 120.6 x 167.6 x 4.8mm मोटा रखा जा सकता है। जिससे यह काफी स्लिम फोल्डेबल डिवाइस बन सकता है।
कैमरा और डिजाइन की बात करें तो इनर डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है, जबकि कवर स्क्रीन पर होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है। बैक साइड पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जो iPhone Air जैसे ओवल-शेप कैमरा बार में फिट हो सकता है। यह डिजाइन Apple के मौजूदा कैमरा मॉड्यूल से अलग और ज्यादा मॉडर्न होने की उम्मीद है।
लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की रिपोर्ट इशारा करती है कि Apple को इस प्रोजेक्ट में देरी का सामना करना पड़ सकता है। Kuo के मुताबिक, Apple का फोल्डेबल iPhone अभी शुरुआती स्टेज की मैन्युफैक्चरिंग समस्याओं से जूझ रहा है। यह खासतौर पर यील्ड इश्यूज को लेकर मानी जा सकती है। इसलिए ब्रांड 2026 की दूसरी छमाही में iPhone Fold को अनाउंस तो कर सकता है, लेकिन इसकी बड़े स्तर पर शिपमेंट 2027 से पहले शुरू होना मुश्किल बताया जा रहा है।
Kuo का यह भी कहना है कि 2026 के अंत तक iPhone Fold की सप्लाई सीमित रह सकती है, जबकि डिमांड मजबूत बनी रह सकती है। कीमत को लेकर रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Fold की कीमत अमेरिका में करीब 2,400 डॉलर यानी करीब 2 लाख 17 हजार रुपये हो सकती है, जो इसे अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में रख सकती है।

iPhone Fold उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो Apple इकोसिस्टम में रहते हुए प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक फोल्डेबल लेने की इच्छा रखते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर आगामी Samsung Galaxy Z Fold सीरीज, Honor Magic V6 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे मॉडल्स से हो सकता है।
कुल मिलाकर iPhone Fold उन यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपनाने में रुचि रखते हैं और ज्यादा कीमत वाले डिवाइस लेना पसंद करते हैं। आप भी ऐसे ग्राहक हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। हम आगे भी नए अपडेट आते ही आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









