iQOO 11S दमदार Snapdragon 8 Gen 2 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट, जानें डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • iQOO 11S 4 जुलाई को लॉन्च होगा।
  • स्मार्टफोन 16GB तक रैम के साथ आएगा।
  • इसमें 200वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

iQOO 11S स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान हो चुका है। फोन की एंट्री आने वाली 4 जुलाई को हो जाएगी। लॉन्च से पहले डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। इसके साथ ही लीक में भी मोबाइल के बारे में काफी कुछ सामने आया है। वहीं, अब आईकू 11एस गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स विस्तार से समझते हैं।

iQOO 11S की गीकबेंच लिस्टिंग

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार नया आईकू डिवाइस V2304A मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है।

  • इसमें क्वालकॉम के 3.19GHz क्लॉक स्पीड वाले स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की डिटेल दी गई है।
  • बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 740 GPU की जानकारी भी मौजूद है।
  • लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन 16GB तक रैम के साथ आएगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉइड 13 पर रन कर सकता है।
  • इसके अलावा फोन ने सिंगल कोर में 1992 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5230 स्कोर हासिल किया है।

iqoo-11s-geekbench-listing-specifications

iQOO 11S के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

  • 6.78 2K डिस्प्ले
  • Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट
  • 16GB RAM +1TB स्टोरेज
  • 50MP कैमरा
  • 200W फास्ट चार्जिंग

डिस्प्ले: फोन में 6.78 इंच का ई6 एमोलेड 2K डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें पंच-होल डिजाइन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।
प्रोसेसर: डिवाइस में 3.19GHz क्लॉक स्पीड वाले स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की डिटेल गीकबेंच पर आ गई है।
स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में आईकू 11एस 16जीबी तक रैम+1टीबी तक बड़े स्टोरेज में लॉन्च होने की उम्मीद है।
बैटरी: लंबे बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। खास बात यह है कि इसमें 200वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी हो सकती है।
कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है।
OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन एंड्राइड 13 पर रन करने वाला होगा।
अन्य: फोन में डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटूथ, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स भी होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here