
iQOO ने आधिकारिक तौर पर चीन में iQOO 11 सीरीज के अंदर अपना नया स्मार्टफोन iQOO 11S लॉन्च कर दिया है। iQOO 11S के साथ, कंपनी ने iQOO TWS 1 ईयरबड भी पेश किया है। वहीं, अगर बात करें न्यू लॉन्च फोन की तो यह इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स ब्राइटनेस और 3200 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिसप्ले दी गई है। साथ ही स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर काम करता है। आइए आगे आपको इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।
iQOO 11S की कीमत और उपलब्धता
- डिवाइस के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 3799 (लगभग 43,156 रुपये) है।
16जीबी रैम और 256G स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 4099 (लगभग 46,600 रुपये) है। - 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4399 (लगभग 49,900 रुपये) है
- वहीं, 16GB रैम और 1TBGB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल का प्राइस CNY 4,799 (लगभग 54,518 रुपये) है।
- यह डिवाइस चीन में 10 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO 11s की स्पेसिफिकेशंस
- डिसप्ले: iQOO 11s में 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच E6 AMOLED डिसप्ले दिया गया है।
- प्रोसेसर: स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर आधारित है।
- रैम और स्टोरेज: iQOO 11s 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB के चार वेरिएंट में आता है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए iQOO 11s में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony VCS IMX866 सेंसर, 13MP पोर्ट्रेट लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 16MP का कैमरा है।
- ओएस: सॉफ्टवेयर की बात करें तो QOO 11s एंड्रॉइड 13-आधारित ओरिजिन ओएस 3.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स कार्य करता है।
- बैटरी: स्मार्टफोन में 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी है।
- कनेक्टिविटी ऑप्शन: इसके कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम सपोर्ट, 4G LTE, 5G और वाई-फाई 7 शामिल हैं।
- कलर: iQOO 11s ट्रैक वर्जन (व्हाइट), कियानतांग टिंगचाओ (सियान) और लेजेंडरी वर्जन (ब्लैक) के तीन रंग ऑप्शन में आता है।
iQOO 11S इंडिया लॉन्च होगा या नहीं?
iQOO 11S को फिलहाल सिर्फ चीन में ही पेश किया गया है। वहीं, कंपनी ने इसके इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन, आप भारत में iQOO 11 5G को खरीद सकते हैं जो कुछ माह पहले इंडिया आया था।









