Dimensity 9500 Plus चिपसेट और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है iQOO 15 Mini, जानकारी हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/iqoo-15-mini-leak-dimensity9500plus-chipset-7000mah-battery-testing.jpg

iQOO अपनी नंबर सीरीज में और मॉडल जोड़ सकता है। इसमें iQOO 15 चीन में पहले ही आ चुका है और इंडिया में आने के लिए तैयार है। इसी बीच खबर है कि सीरीज में iQOO 15 Mini भी आ सकता है। इसके साथ iQOO 15 Ultra भी लाया जा सकता है। यह दोनों नए मॉडल्स आने वाले साल 2026 की पहली छमाही में पेश हो सकते हैं। वहीं, नए लीक में बताया गया है कि कंपनी ने अपने कॉम्पैक्ट मॉडल Mini की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है। आइए, आगे आगामी डिवाइस की जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार आगामी iQOO 15 Mini में 6.31-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसे अभी ब्रांड द्वारा टेस्ट किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि फोन में MediaTek Dimensity 9500 Plus चिपसेट मिलने की बात बताई गई है। जिसे आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं। यह फिलहाल आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस फोन को आने वाले साल के हाई-एंड मिड-सेगमेंट में पेश करने की तैयारी में लग रही है।

लीक में यह भी बताया है कि iQOO 15 Mini का डिजाइन बाकी मॉडलों से मिलता-जुलता हो सकता है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन पूर्व रिपोर्ट्स की मानें तो डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे शानदार बैकअप मिलने की उम्मीद है।

Dimensity 9500 Plus चिपसेट लीक में सामने आया है इसके बारे में बता दें कि यह Dimensity 9500 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन होगा। जो अक्टूबर में लॉन्च किया गया था जबकि Dimensity 9400 Plus इस साल अप्रैल में आया था। इसी पैटर्न के अनुसार Dimensity 9500 Plus भी अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है। इसलिए उम्मीद है कि iQOO 15 Mini की संभावित लॉन्चिंग 2026 की दूसरी तिमाही में हो सकती है।

कंपटीशन की बात करें तो iQOO 15 Mini का मुकाबला बाजार में आने वाले कुछ प्रमुख कॉम्पैक्ट फोंस से हो सकता है। जिनमें OnePlus 15T, Honor Magic 8 Mini, Oppo Find X9s और Vivo X300s शामिल हैं। इनमें से OnePlus 15T को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। जबकि बाकी डिवाइस संभवतः Dimensity 9500 Plus प्रोसेसर के साथ एंट्री ले सकते हैं।

यदि iQOO 15 Mini में वाकई Dimensity 9500 Plus चिपसेट, 7,000mAh बैटरी और कॉम्पैक्ट 6.31-इंच डिस्प्ले मिलता है तो यह उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो कॉम्पैक्ट साइज के फोन और तगड़ा परफॉरमेंस चाहते हैं। अगर आप इस तरह का डिवाइस लेना चाहते हैं और आपके पास कुछ महीनों का समय है तो इसके लिए रुका जा सकता है। हम आपको लगातार जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। (सोर्स)