
आइकू ने अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। 24 फरवरी को iQOO 15R इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं 4 फरवरी को iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस कंपनी का सबसे ताकतवर मोबाइल आइकू 15 अल्ट्रा होगा। बाजार में आने से पहले ही यह स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां इस अपकमिंग फोन की रैम और प्रोसेसर की जानकारी सामने आ गई है।
आइकू 15 अल्ट्रा को गीकबेंच पर V2546A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इसे सिंगल-कोर में 3601 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं इस अपकमिंग आइकू 5जी फोन मल्टी-कोर बेंचमार्क में 11434 स्कोर मिले हैं। गीकबेंच पर iQOO 15 Ultra 5G फोन को 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है जो बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
गीकबेंच पर iQOO 15 Ultra को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस बताया गया है। कंपनी की ओर से पहले ही इस चिपसेट की जानकारी ऑफिशियल की जा चुकी है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि यह अपकमिंग मोबाइल नंबर सीरीज में आने वाला आइकू का पहला ‘Ultra’ मॉडल बनेगा।
आइकू 15 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आइकू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 6.85-इंच की 2K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनी OLED पैनल स्क्रीन बताई जा रही है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। iQOO 15 Ultra में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 6000निट्स पीक ब्राइटनेस और 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल सकता है।
लीक्स के अनुसार यह पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसी पावर कैपेसिटी वाली बैटरी iQOO 15 में भी दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 13 घंटे, 7 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। लीक के मुताबिक iQOO 15 Ultra 5G में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 Ultra को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

लगे हाथ iQOO 15R 5G का भी जिक्र करें तो यह मोबाइल 24 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा जिसे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। चर्चा है कि कंपनी इसे 7600mAh battery पर लॉन्च कर सकती है। वहीं मोबाइल में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा लगाया जाएगा जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं आइकू 15आर के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। iQOO 15R 5G फोन 6.59-इंच 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।














