16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Apex इंडिया में लॉन्च, जानें क्या है इसके डिजाइन में खास

Join Us icon

आइकू ने पिछले साल नवंबर 2025 में अपना सबसे ताकतवर स्मार्टफोन iQOO 15 इंडिया में लॉन्च किया था। यह ब्रांड का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया था। वहीं आज कंपनी ने इस मोबाइल को स्टाइलिश लुक देते हुए iQOO 15 Apex Edition पेश कर दिया है। यह आइकू 15 का स्पेशल एडिशन इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO 15 Apex पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन आइकू 15 का नया कलर मॉडल है। कंपनी का कहना है कि यह इंडस्ट्री का पहला मोबाइल है जिसके रियर पैनल पर laser holographic टेक्नोलॉजी से डायनामिक पार्टिकल डिजाइन बनाया गया है। फोन में 3D बैक लुक मिलती है जो आस-पास मौजूद लाइट्स बदलने पर कुछ ऐसा अहसास पैदा करती है, मानों लाइव मोशन चल रहा हो। यह मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट और वॉटर डैमेज प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

कीमत की बात करें तो आइकू 15 अपेक्स एडिशन 72,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 512GB Storage सपोर्ट करता है और इसका प्राइस 79,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 6 अप्रैल से शुरू होगी और स्टार्टिंग सेल में इसपर 6,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी iQOO 15 Apex 66,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी फोन के साथ iQOO TWS इयरबड्स मुफ्त देगी।

iQOO 15 Apex 5G फोन को M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया गया है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह पोलराइज़र-लेस है जिसके चलते स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन बिल्कुल कम हो जाते हैं और स्क्रीन विजिबिलिटी बढ़ती है। मोबाइल में 6.85-इंच की 2K OLED डिस्प्ले लगाई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर ​दिया गया है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। iQOO 15 Apex तो अभी हमें नहीं मिला है लेकिन पहले लॉन्च हुए इसी प्रोसेसर वाले iQOO 15 का AnTuTu score 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 38,42,735 आ चुका है। वहीं हैवी गेमिंग के लिए फोन में Supercomputing Chip Q3 भी लगाई गई है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो iQOO 15 Apex फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 VCS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 100x zoom की क्षमता वाला 50MP Sony IMX882 3x periscope telephoto लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह आइकू 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए आइकू 15 अपेक्स स्मार्टफोन में 7,000mAh बैटरी दी गई है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर नॉर्मल आइकू 15 5जी फोन की ही तरह 13 घंटे से अधिक का रहेगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। यह मोबाइल फोन ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। यह जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करती है जिससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होता है।

iQOO 15 Price
Rs. 72,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here