
iQOO 15 की सेल आज से इंडिया में शुरू हो गई है। इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है जिसके साथ 16GB RAM भी मिलती है। आइकू 15 में Samsung की स्क्रीन लगाई गई है और इसका कैमरा भी कमाल है। एडवांस फीचर्स और हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फ्लैगशिप फोन को कितने रुपये में खरीद सकते हैं इसकी पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
| iQOO 15 | लॉन्च प्राइस | बैंक डिस्कांउट | कूपन डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹72,999 | ₹7,000 | ₹1,000 | ₹64,999 |
| 16GB RAM + 512GB Storage | ₹79,999 | ₹7,000 | ₹1,000 | ₹71,999 |
आइकू 15 5जी फोन दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके 12जीबी रैम वेरिएंट का रेट 72,999 रुपये है और 16जीबी रैम का लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी आइकू 15 पर 7,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। Axis, HDFC, और ICICI Bank ग्राहक इस छूट का फायदा उठा सकते हैं। बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर iQOO 15 का रेट 65,999 रुपये पड़ेगा।
7,000 रुपये के बैंक डिस्कांउट के साथ ही सभी कस्टमर्स को 1,000 रुपये का एडिशनल कूपन डिस्काउंट भी प्राप्त होगा। यह कूपन लगाने के बाद आइकू का प्राइस घटकर सिर्फ 63,999 रुपये हो जाएगा। बताते चलें कि कंपनी की ओर से इस मोबाइल पर no-cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। कस्टमर सिर्फ 2709 रुपये की किश्त बनवाकर नया फोन खरीद सकते हैं। आइकू 15 कंपनी वेबसाइट, आइकू ई-स्टोर्स और वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। बताते चलें कि आइकू 15 Legend और Alpha Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
बीते कुछ दिन इंडियन मोबाइल मार्केट में फ्लैगशिप फोंस के नाम रहे हैं। iQOO 15 से पहले OnePlus 15, realme GT 8 Pro और OPPO Find X9 भारत में लॉन्च हुए हैं। ये चारों हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन हैं जो 35 से 40 लाख तक का एनटूटू स्कोर प्राप्त कर चुके हैं। यूं तो इन सभी में कांटे की टक्कर है लेकिन बात यूजर प्रेफरेंस पर आ जाती है कि उनका फेवरेट ब्रांड कौन-सा है। 91मोबाइल्स पर आप इस सभी मोबाइल फोंस का कंपैरिजन पढ़ सकते हैं।
आइकू 15 स्मार्टफोन को कंपनी ने M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया है। मोबाइल में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह पोलराइज़र-लेस है जिसके चलते स्क्रीन विजिबिलिटी बढ़ती है और रिफ्लेक्शन कम होते हैं। आइकू 15 में यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सहित 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी ने इसे इंडिया का सबसे ब्राइट डिस्प्ले कहा है।
आइकू 15 क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आईकू 15 38,42,735 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह OnePlus 15 सहित OPPO Find X9 और Vivo X300 Pro से भी ज्यादा है।
BGMI और COD: mobile जैसे गेम्स को स्लीमलेस तरीके से खेलने के लिए आइकू 15 में Supercomputing Chip Q3 लगाई गई है। यह मोबाइल यूजर्स को लंबा गेमिंग सेशन देती है और गेम खेलने के दौरान फोन को हीट होने से रोकती है। कंपनी का दावा है कि इसके चलते आइकू 15 में गेम खेलते वक्त 144FPS फ्रेम रेट प्राप्त होगी और लैग व हैंग जैसी प्रॉब्लम भी नहीं आएगी।
फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 VCS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए iQOO 15 5G फोन को 7,000mAh बैटरी से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 7 मिनट का रहा। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी चार्ज करने के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।
अगर चार्जिंग स्पीड की बात करें तो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आइकू 15 की 7000एमएएच बैटरी को 100वॉट फास्ट चार्जिंग के जरिये 20% से 100% फुल चार्ज होने में 45 मिनट का समय लगा। यह मोबाइल फोन ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। यह जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है जिससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होता है।















