
iQOO 15 और iQOO 15R इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हैं और अब कंपनी इसी सीरीज में एक नया नया स्मार्टफोन मॉडल जोड़ सकती है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में सामने आया है कि जल्द ही iQOO 15T पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर शेयर हुई है जिन्हें देखकर पता चलता है कि आइकू 15टी फ्लैगशिप फोन होगा जिसे हाईएंड स्पेक्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
iQOO 15T को MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.70गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने iQOO 15 को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और iQOO 15R को Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया था। यानी आई15टी मीडियाटेक प्रोसेसर पर आने वाले सीरीज का पहला फोन बन सकता है।

लीक के अनुसार अपकमिंग फोन आइकू 15टी को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। यह 200MP HP5 लेंस बताया गया है जो मेन कैमरा होगा। लीक की मानें तो कंपनी इसे 1/1.56″ सेंसर पर लेकर आएगी। वहीं iQOO 15T में 2K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। इसप फास्ट रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए iQOO 15T 5G फोन में 8000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने iQOO 15R को 7600mAh battery पर लॉन्च किया था और iQOO 15 स्मार्टफोन 7000mAh battery पर आया था। ये दोनों मोबाइल 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं और अपकमिंग आइकू 15टी में भी ऐसी ही चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। बहरहाल फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

iQOO 15 5G फोन की बात करें तो इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट का रेट 79,999 रुपये है। स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर के साथ यह 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 38,42,735 AnTuTu score अचीव कर चुका है। बिना रूकावट गेम खेलने के लिए इसमें Supercomputing Chip Q3 लगाई गई है और मोबाइल गेमिंग में 144FPS फ्रेम रेट मिलती है।
आइकू 15 में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000एमएएच बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX921 VCS + 50MP ultra-wide + 50MP 3x periscope telephoto ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।

iQOO 15R का प्राइस 46,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए 7600एमएएच बैटरी लगी है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। आइकू 15आर 5जी फोन स्नेपड्रेगन 8 जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है जिसका 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में AnTuTu Score 30,78,708 आ चुका है।









