6,500mAh बैटरी के साथ आ सकते हैं iQOO Neo 10, Neo 10 Pro, जानें ये लीक डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/12/iQOO-Neo-9-and-iQOO-Neo-9-Pro-launch-date.jpg

आईक्यू आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी Neo 10 सीरीज लेकर आ सकता है। इसमें iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro जैसे मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि ब्रांड ने अभी कुछ ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन लीक में दोनों फ्लैगशिप मोबाइल्स के स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह फोंस चर्चित नंबर श्रृंखला iQOO 13 आने के बाद आ सकते हैं। आइए, आगे आपको लेटेस्ट जानकारी विस्तार से देते हैं।

iQOO Neo 10, Neo 10 Pro डिटेल्स (लीक)

पूर्व लीक के अनुसार iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro में मेटल मिड फ्रेम वाले हो सकता है। जो iQOO Neo 9 के प्लास्टिक फ्रेम से अलग होगा। डिवाइस के 1.5K डिस्प्ले में स्क्रीन के चारों ओर अल्ट्रा-नैरो बेजेल्स और फ्लैट एज होने की संभावना है। मोबाइल्स में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, पूर्व के iQOO Neo 9 में 120W तकनीक थी।

आखिर में आपको बताते चलें कि iQOO Neo 9 श्रृंखला के चीन में बेस मॉडल को भारत में iQOO Neo 9 Pro नाम से लॉन्च किया गया था। इस बार भी ब्रांड यही पैटर्न फॉलो कर सकता है।